इंदौर। अधिवक्ता परिषद्, मालवा प्रांत (उच्च न्यायालय एवं जिला न्यायालय इकाई, इंदौर) द्वारा युवा अधिवक्ताओं के लिए एक प्रेरणादायी और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम का आयोजन इंदौर प्रेस क्लब में किया गया। इस अवसर पर युवा अधिवक्ता परिषद् के तहत विशेष संगोष्ठी एवं मार्गदर्शन सत्र आयोजित हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर, उच्च न्यायालय, हिमाचल प्रदेश रहे। उन्होंने युवा अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कानूनी क्षेत्र में नैतिकता, समर्पण और निरंतर अध्ययन के महत्व पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता के रूप में सुश्री रचना जानी, मध्य प्रांत संगठक (मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़), विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी ने प्रतिभागियों को प्रेरित किया। उन्होंने कानून से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर गहन जानकारी साझा की तथा युवा अधिवक्ताओं को समाज सेवा, मूल्य-आधारित न्याय व्यवस्था और व्यक्तिगत विकास के लिए उपयोगी मार्गदर्शन प्रदान किया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा अधिवक्ता, विधि छात्र एवं कानूनी क्षेत्र से जुड़े गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। संगोष्ठी के दौरान कानूनी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक चुनौतियों और उनके समाधान पर भी चर्चा हुई।कार्यक्रम के समापन पर अधिवक्ता परिषद् मालवा प्रांत द्वारा उच्च न्यायालय एवं जिला न्यायालय इकाई में नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इसमें अधिवक्ता राहुल राठौड़ को सह-न्याय शिविर प्रभारी का महत्वपूर्ण दायित्व प्रदान किया गया। यह जिम्मेदारी सामाजिक न्याय, विधिक सहायता शिविरों के आयोजन और युवा अधिवक्ताओं के उत्थान में उनकी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए दी गई है।अधिवक्ता परिषद् के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि ऐसे आयोजन युवा अधिवक्ताओं में नई ऊर्जा एवं दिशा प्रदान करते हैं। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और युवा अधिवक्ताओं ने इसे अत्यंत लाभदायक बताया। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन नवीन न्यायालय भवन रीवा में हंगामा, मुख्य गेट पर वकीलों ने जड़ा ताला पढ़ेगा इंडिया, तो विश्व गुरू कैसे बनेगा इंडिया!