80 हजार की चोरी की HF डीलक्स बरामद, दोनों आरोपी जेल भेजे बड़नगर (उज्जैन), 22 नवंबर 2025उज्जैन जिले में वाहन चोरों के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान में बड़नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो कुख्यात आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 80 हजार रुपये की चोरी की हीरो HF डीलक्स मोटरसाइकिल (नंबर MP-13-EW-0449) बरामद कर ली। 16 सितंबर 2025 को बड़नगर निवासी घनश्याम प्रजापत ने अपने टेंट हाउस के सामने से मोटरसाइकिल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अपराध क्रमांक 589/2025 धारा 379 भादवि के तहत मामला दर्ज हुआ था। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की सूचना के आधार पर थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार की टीम ने 21 नवंबर को दोनों आरोपियों को धर दबोचा। View this post on Instagram गिरफ्तार आरोपी राज पिता श्याम बैरागी (24 वर्ष)निवासी कोर्ट मोहल्ला, महाकाल रोड, उज्जैन(आदतन अपराधी – कुल 13 अपराध दर्ज, जिनमें मारपीट, लूट, आर्म्स एक्ट और चोरी शामिल) विशाल पिता राजेश वर्मा उर्फ बरगुंडा (19 वर्ष)निवासी गणेश नगर, भैरूगढ़, उज्जैन(03 अपराध पहले से दर्ज – शराब, चोरी और लूट संबंधी) दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार, सउनि सुनील देवके, प्रआर राहुल सिंह राठौर, आरक्षक शोभित शुक्ला, रोहित मालवीय, हितेश हाड़ा, नारायण सरा और कैलाश गरवाल की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के निर्देश पर जिले में वाहन चोरों और संपत्ति संबंधी अपराधियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बड़नगर पुलिस ने पकड़ा 10 लीटर जहरीली शराब रिहायशी इलाके में पुलिस कैंप, छीनी जाती ज़मीन : ‘नए भारत’ में आदिवासी अस्तित्व पर गहराता संकट