उज्जैन :  बड़नगर । पुलिस ने मंदिर और शासकीय आवास में चोरी करने वाले दो कुख्यात आरोपियों को धर-दबोचा है। आरोपियों से भगवान के श्रृंगार में इस्तेमाल होने वाले पीतल-तांबे के बर्तन व अन्य सामान बरामद किया गया है, जिसकी कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे चोरी रोकथाम अभियान के तहत बड़नगर पुलिस ने यह बड़ी सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार के नेतृत्व में टीम ने पहले भैंस चोरी के दो आरोपियों को पकड़ा था। उनसे सख्ती से पूछताछ की गई तो पुराने चोरी के राज खुल गए।

आरोपी धीरज पुत्र सोहन राठौड़ (20) निवासी मोलाना ने कबूल किया कि उसने करीब छह माह पहले भगवान पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर बड़नगर में घुसकर तांबा-पीतल के बर्तन और देव श्रृंगार का सामान चुराया था। उसकी निशानदेही पर पूरा माल बरामद कर लिया गया। इसी क्रम में अपराध क्रमांक 405/2025 धारा 331(4), 305 बीएनएस में उसे गिरफ्तार किया गया।

दूसरा आरोपी रवि पुत्र विक्रमलाल परमार (24) निवासी कालूहेड़ा ने वर्ष 2024 में मजिस्ट्रेट के शासकीय आवास में चोरी करना स्वीकार किया। वहां से लैपटॉप, हार्ड डिस्क और नकदी चुराई थी। लैपटॉप पहले ही बरामद हो चुका था। उसे अपराध क्रमांक 698/2024 धारा 305, 331(4) बीएनएस में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

दोनों आरोपी शातिर अपराधी हैं और इनके खिलाफ बड़नगर थाने में भैंस चोरी के भी मामले दर्ज हैं।

पुलिस टीम में निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार, उनी सुरेंद्र सिंह गरवाल, उनी सोभाग सिंह, प्रआर राहुलसिंह राठौड़, प्रआर हेमराज खरे, आरक्षक महेश मौर्य, नितेश, मनोज बैरागी, सैनिक भूपेंद्र और गोवर्धन डाबी की सराहनीय भूमिका रही।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading