इंदौर। प्रदीप चौधरी।।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देशों का असर दिखा। कलेक्टर शिवम वर्मा के नेतृत्व में खाद्य औषधि प्रशासन और तहसीलदार योगेश मेश्राम की टीम ने धार रोड पर दो बेकरियों में छापेमारी की। ममता नगर स्थित गोल्ड स्टार बेकरी के मालिक मोहम्मद अयान मंसूरी के प्रतिष्ठान में टोस्ट बनाने में आर्टिफीसियल स्वीटनर (संभावित सैकेरिन) का इस्तेमाल पाया गया। मालिक ने खुद कबूल किया कि यह स्वीटनर टोस्ट में डाला जाता है, लेकिन पैकेट पर इसका कोई जिक्र नहीं था। परिसर में गंदगी, कच्चे माल का गलत भंडारण और बिना लेबल वाले खाद्य पदार्थ मिले। View this post on Instagram टीम ने गोल्ड स्टार प्रीमियम टोस्ट, उज्जैनिया नंबर-1 टोस्ट, मैदा, मावा पाउडर, पाम ऑयल, आर्टिफीसियल स्वीटनर और कस्टर्ड पाउडर के 7 सैंपल लिए। साथ ही 587 किलोग्राम सामग्री जब्त की गई। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के उल्लंघन के चलते बेकरी को तुरंत बंद कर दिया गया। दूसरी कार्रवाई ग्राम बांक स्थित रेहान फूड प्रोडक्ट्स में हुई। मालिक फारुक हुसैन के यहां टोस्ट बनाने के लिए प्रीमिक्स रखा मिला। मैदा, तैयार टोस्ट और प्रीमिक्स के सैंपल लिए गए तथा 318 किलोग्राम प्रीमिक्स व 200 पैकेट टोस्ट जब्त किए गए। कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा, “नागरिकों को शुद्ध व सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।” सभी सैंपल राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई होगी। मिलावट के खिलाफ प्रशासन की यह मुहिम जारी रहेगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन राजनैतिक व्यंग्य-समागम इंदौर पुलिस का ‘मुस्कान विशेष अभियान’