इंदौर (आमिर खान): शहर में अपराधों पर अंकुश लगाने और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के लिए इंदौर पुलिस ने आधुनिक तकनीक का सहारा लिया है। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर नगरीय जोन 02 व 03 में ड्रोन के माध्यम से सघन पेट्रोलिंग और चेकिंग शुरू कर दी गई है। अब सुनसान इलाकों, शराब दुकानों, गुमटियों के आसपास तथा तंग गलियों-मोहल्लों में भी आसमान से पैनी नजर रखी जा रही है। पुलिस कमिश्नरेट की टीमों द्वारा हॉटस्पॉट और शैडो एरिया पर ड्रोन कैमरों से विशेष निगरानी की जा रही है। कल रात्रि में जोन 02 व 03 के थाना क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर ड्रोन से पेट्रोलिंग की गई। इसमें खाली मैदान, गार्डन, शराब दुकानों व पान-सिगरेट की गुमटियों के आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई। छोटी-छोटी व तंग गलियों में भी ड्रोन के जरिए बारीकी से निगरानी की गई और कई संदिग्धों से पूछताछ की गई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में सभी थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग और पेट्रोलिंग जारी है। ड्रोन पेट्रोलिंग से रियल-टाइम जानकारी मिलने से अपराधियों पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई संभव हो रही है। पुलिस का कहना है कि इससे शहर की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी तथा अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगेगा। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पटना रोड शो: एनडीए के लिए तीन बुरी खबरें बड़नगर पुलिस की सराहनीय कार्रवाई : ऑपरेशन मुस्कान के तहत नाबालिग बालिका को गुजरात से दस्तयाब कर आरोपी गिरफ्तार