नई दिल्ली के सियासी हलकों में इस समय भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा नवरात्रि पर होने की चर्चा जोरों पर है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक पार्टी के भीतर अध्यक्ष चयन की औपचारिक प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है, हालांकि अंतिम नाम को लेकर अभी भी संशय बना हुआ है। ऐसा माना जा रहा है कि नवरात्रि के पावन और शुभ अवसर पर ही पार्टी अपने नए अध्यक्ष का नाम सार्वजनिक करेगी। पार्टी के वरिष्ठ नेता और रणनीतिकार नवरात्रि जैसी धार्मिक और उत्सवपूर्ण अवधि को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की घोषणा के लिए सर्वोत्तम समय माना है, जिससे कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच इसे उत्सव के रूप में प्रस्तुत किया जा सके। कुछ संभावित नामों को लेकर अटकलें जारी हैं, जिनमें संगठनात्मक अनुभव रखने वाले वरिष्ठ नेता प्रमुख दावेदार बताए जा रहे हैं। हालांकि, भाजपा नेतृत्व धार्मिक पंचांग और ज्योतिषीय सलाह को भी ध्यान में रखते हुए किसी भी बड़े फैसले को शुभ मुहूर्त पर ही लेने का प्रयास कर रहा है। इस सबसे ये साफ़ है कि भाजपा अगले अध्यक्ष की घोषणा नवरात्रि के शुरुआती दिनों में कर सकती है, जिससे पार्टी एक नये नेतृत्व की ओर शुभ वातावरण में आगे बढ़ सकेगी। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सोने के आभूषण एवं नगदी सहित 1 आरोपी को चोरी गये मसरुका के साथ मनगवां पुलिस ने किया गिरफ्तार एमपीपीएससी-2024 परिणाम… इस बार भी लड़कियों का दबदबा रहा कायम