भारत में आधार कार्ड हर नागरिक के लिए अनिवार्य है, लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पालतू कुत्ते का आधार कार्ड बनाया गया है। जी हां, डबरा के सिमरिया ताल में एक कुत्ते का आधार कार्ड सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस कार्ड में कुत्ते का नाम टोमी जैसवाल, पिता का नाम कैलाश जैसवाल, जन्मतिथि 25 दिसंबर 2010, और पता वार्ड नंबर एक, सिमरिया ताल, ग्वालियर, मध्य प्रदेश दर्ज है। इतना ही नहीं, कार्ड पर कुत्ते की फोटो और आधार नंबर (0700 0105 1580) भी मौजूद है, साथ ही नीचे “मेरा आधार, मेरी पहचान” का स्लोगन भी लिखा है। View this post on Instagram हालांकि, जांच में यह सामने आया है कि यह आधार कार्ड पूरी तरह से फर्जी और एडिटेड है। ग्वालियर जिला प्रशासन ने इसकी पुष्टि की है कि कार्ड पर दिया गया आधार नंबर वास्तव में एक मोबाइल नंबर (7000105158) है, जिसमें आगे-पीछे शून्य जोड़े गए हैं। डबरा कलेक्टर रुचिका चौहान ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं और यह पता लगाया जा रहा है कि इस फर्जी कार्ड को किसने बनाया और वायरल किया। प्रशासन ने इसे शरारतपूर्ण कृत्य मानते हुए साइबर क्राइम एक्ट के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी है। यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है, जहां लोग इसे मजाकिया और गंभीर दोनों तरह से देख रहे हैं। कुछ इसे हल्के-फुल्के अंदाज में “टॉमी भैया” कहकर मजाक उड़ा रहे हैं, तो कुछ फर्जी दस्तावेजों की गंभीरता पर सवाल उठा रहे हैं। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन क्या भारत का लोकतंत्र अब ‘नियंत्रित लोकतंत्र’ में बदल गया है? ब्रेकिंग न्यूज़ भोपाल: होशंगाबाद रोड पर क्रोमा शोरूम के सामने स्विफ्ट गाड़ी में लगी भीषण आग