“बागपत में रिश्तों का कत्ल: रेप का विरोध करने पर भाई ने बहन को सिलेंडर से मार डाला” उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के छपरौली थाना क्षेत्र के गांव बोढा में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना ने सबको झकझोर दिया। एक नाबालिग लड़की ने अपने रिश्ते के भाई समून के रेप के प्रयास का विरोध किया तो उसने गैस सिलेंडर से उसका सिर कुचल दिया। आरोपी ने फावड़े से भी हमला किया, जिससे लड़की की मौके पर मौत हो गई। गुनाह छिपाने के लिए समून ने घर में गड्ढा खोदकर लाश दफनाई और चारपाई से ढक दी। उसने परिजनों को बहन के लापता होने का नाटक किया, लेकिन पूछताछ में टूट गया और जुर्म कबूल लिया। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और माँ की तहरीर पर हत्या का मामला दर्ज किया। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर भोपाल की बड़ी खबर. यूट्यूब पर. ट्रंप का टैरिफ युद्ध और अंदर-बाहर बैसाखियों पर टिकी मोदी सरकार!