हिमाचल प्रदेश के इंद्रुनाग में पैराग्लाइडिंग के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। अहमदाबाद का एक टूरिस्ट पैराग्लाइडिंग करते समय नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। टेक-ऑफ के समय पैराग्लाइडर ऊपर नहीं उठ पाया और सीधा पहाड़ी से नीचे जा गिरा। लोगों को पहाड़ों में एडवेंचर करने का बहुत शौक होता है, लेकिन यही शौक कभी-कभी उन पर भारी भी पड़ जाता है। जरा-सी लापरवाही लोगों की जान ले लेती है। ऐसे में किसी भी एडवेंचर में उतरने से पहले अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करना बहुत जरूरी होता है।खासकर, जब लोग पहाड़ों पर पैराग्लाइडिंग करते हैं, तो बिना किसी प्रोफेशनल गाइड और सेफ्टी के कहीं से भी छलांग लगाने लगते हैं। कुछ ऐसा ही हिमाचल प्रदेश में एडवेंचर करने आए एक टूरिस्ट के साथ हुआ, जो इंद्रुनाग में पैराग्लाइडिंग करने आया था। लेकिन उसे क्या पता था कि यह उसके जीवन का आखिरी एडवेंचर साबित होगा। View this post on Instagram कैसे हुआ हादसा ?हिमाचल प्रदेश के इंद्रुनाग में पैराग्लाइडिंग के दौरान एक टूरिस्ट की हादसे में मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह शख्स गुजरात के अहमदाबाद का रहने वाला था। यह दुर्घटना तब हुई जब पैराग्लाइडर उड़ान भरते समय ऊपर नहीं उठ पाया और कुछ दूरी पर गिर गया। हादसे में अहमदाबाद का टूरिस्ट और पायलट दोनों पहाड़ी से नीचे गिर गए। इंद्रुनाग पैराग्लाइडिंग साइट धर्मशाला के बाहर स्थित है। वीडियो में देखा जा सकता है कि टेक-ऑफ के समय पैराग्लाइडर हवा में ऊपर नहीं जा पाया और गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन नशा मुक्ति जन जागृति अभियान: बड़नगर पुलिस द्वारा सैंट अगस्टीन स्कूल में जागरूकता रैली और शपथ समारोह स्वर्ण मंदिर को फिर बम से उडाने की धमकी, बीते 3 दिन में तीसरी घटना