पीड़ित मजदूर ने शासन प्रशासन से आर्थिक मदद की लगाई गुहार। कोनी रीवा। रीवा जिले के जवा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत के खैरहाई टोला में बीती रात्रि 12 बजे भीषण शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग लगने से घर का सारा सामान भूसा सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गया। पीड़ित मजदूर रोशन लाल वर्मा ने बताया कि हम सभी घर वाले सो रहे थे तभी रात्रि करीब 12 बजे के आसपास अचानक आग जलने आबाज सुनाई दी तो देखा कि घर मे आग लगी हुई है तो सभी लोग घर से बाहर निकल कर हल्ला गुहार मारा तो पड़ोसियों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया था तब तक मे घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया। घर मे आग लगने से अब गरीब पीड़ित परिवार को रहने खाने पीने की समस्या पैदा हो गयी है। जिसके लिए पीड़ित रोशन लाल ने शासन प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन दिग्विजय सिंह के कांवड़ यात्रा पर पोस्ट को लेकर मंत्री विश्वास कैलाश सारंग का तीखा प्रहार वरिष्ठ पत्रकार आत्महत्या मामले में फर्जी जमानतदार केदार डाबी गिरफ्तार
You must be logged in to post a comment.