इंदौर। हर्ष सावले।।

इंदौर: पुलिस उपायुक्त जोन-4  ऋषिकेश मीणा के निर्देश पर शहर में मारपीट, छेड़छाड़ और वाहनों में तोड़फोड़ की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कठोर कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी द्वारकापुरी सुशील पटेल ने एक विशेष टीम गठित की।

दिनांक 10.07.2025 की रात करीब 12:30 बजे गुरुशंकर नगर में दो पक्षों के बीच विवाद, मारपीट, एक लड़की के साथ छेड़छाड़ और वाहनों में तोड़फोड़ की सूचना मिली। डायल 100 पर तैनात पुलिसकर्मी मुन्नालाल मिश्र ने झगड़ा रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने उन पर प्राणघातक हमला किया और रहवासी पवन शर्मा के वाहन में तोड़फोड़ की।

पीड़िता की शिकायत पर अप.क्र. 327/2025 (धारा 191(2), 191(3), 190, 296, 115(2), 118(1), 74, 351(2), 351(3), 324(4)), पवन शर्मा की शिकायत पर अप.क्र. 329/2025 (धारा 191(2), 296, 324(4)) और मुन्नालाल मिश्र की शिकायत पर अप.क्र. 328/2025 (धारा 109, 132, 121, 115(2), 324(4), 3(5)) दर्ज किए गए।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:

  1. पवन पिता साम्राज्य राठौर, ऋषि पैलेस
  2. विकास उर्फ पुरुषोत्तम पिता जगदीश गुजराल, ऋषि पैलेस
  3. अक्षय पिता सुरेश बामने, ऋषि पैलेस
  4. पियुष राठौर पिता जितु राठौर, ऋषि पैलेस
  5. किशन पिता करण सिंह, गुरुशंकर नगर
  6. रोहित पिता करण सिंह, गुरुशंकर नगर
  7. करण पिता सेवकराम चौहान, गुरुशंकर नगर, इंदौर

पुलिस ने चंद घंटों में सभी सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुशील पटेल, उनि आलोक मिठास, प्र.आर. डी.डी. शर्मा, आर. अरुण जाट, आर. अनुराग सिकरवार और आर. कृष्णचंद शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading