पनवार । रीवा जिले के पनवार थाना अंतर्गत ग्राम मनकाडाढ़ में अचानक एक पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरने से 2 युवको की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि रूपेश कुमार कोल उर्फ पंकज पिता फूलचंद्र कोल, सुजीत कोल पिता भुल्लन कोल, जुबेर पिता एजाज अहमद तीनों लोग एक पेड़ के नीचे बैठे हुए थे तभी अचानक जोरदार चमक लपक के साथ आकाशीय बिजली पेड़ में गिर गई और पेड़ के नीचे बैठे रूपेश कोल, और सुजीत कोल की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि जुबेर बुरी तरह से घायल हों गया। जानकारी होने पर ग्रामीणों द्वारा तत्काल तीनों लोगो को प्राथिमक स्वास्थ्य केन्द्र डभौरा लें जाया गया जहां से वहा के डाक्टर द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जवा रेफर कर दिया। वही जवा के डाक्टरों ने 2 युवकों मृत घोषित कर दिया तथा एक घायल व्यक्ति का उपचार चल रहा है। View this post on Instagram रात्रि होने के बजह से शव को अस्पताल के मर्चुरी में रखा गया जिनका कल पीएम के बाद शव परिजनों को सौप दिया जायेगा।घटना की जानकारी लगते ही पूरे गांव में शोक की लहर छा गयी है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मध्यप्रदेश में अंगदान और देहदान को सम्मान: सीएम मोहन यादव की ऐतिहासिक घोषणा भोपाल क्राइम ब्रांच और एनसीबी की संयुक्त कार्रवाई, LSD ड्रग्स के साथ 19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
You must be logged in to post a comment.