ब्रेकिंग न्यूज़: प्रदीप चौधरी।।

भोपाल के अरेरा हिल्स इलाके में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नवविवाहिता फांसी के फंदे पर लटकी मिली। मृतका ने अपनी मौत से पहले दीवार पर लिपस्टिक से सुसाइड नोट लिखा, जिसमें उसने सास, किरायेदार और ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि मृतका की शादी तीन महीने पहले लव मैरिज के तौर पर हुई थी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और दीवार पर लिखे सुसाइड नोट की फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी है। अरेरा हिल्स पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की तफ्तीश शुरू की है। सुसाइड नोट में लिखे आरोपों के आधार पर ससुराल वालों और किरायेदार से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि नवविवाहिता और उसके ससुराल वालों के बीच कुछ विवाद चल रहा था। हालांकि, आत्महत्या के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों का इंतजार किया जा रहा है। यह मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है, और पुलिस ने जल्द ही मामले की पूरी सच्चाई सामने लाने का आश्वासन दिया है।