मर मिट जाएंगे लेकिन अपनी माटी नहीं छोड़ेंगे- आदिवासियों सिंगरौली/ सिंगरौली कोल माइंस इलाके के सुलयारी गजरा बहरा मुहेर गोरवी बांसी बेरदह क्षेत्र में अदानी कंपनी द्वारा पीड़ित आदिवासियों के भूमियों को प्रशासन के संरक्षण में जबरन अधिग्रहण किए जाने को लेकर किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनीलम के निर्देशन पर किसान संघर्ष समिति का प्रतिनिधिमंडल किसान संघर्ष समिति की प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट आराधना भार्गव दूसरे दिन दौड़े पर रही। View this post on Instagram जहा पर प्रतिनिधिमंडल में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह शंखू, सिंगरौली के अध्यक्ष अशोक सिंह पैगाम, प्रदेश उपाध्यक्ष राधेश्याम काकोड़िया, प्रदेश सचिव निसार आलम, सीधी जिले के अध्यक्ष मनोज कोल, ठाकुर रणजीत सिंह, दिलीप शाह, समारू मरकाम, अखिलेश शाह, सुनील जायसवाल, प्रदीप जयसवाल सहित कई नेता शामिल रहे। आदिवासियों ने फिर से संकल्प लेकर अदानी कंपनी को अपनी जमीने नहीं देने का ऐलान करते हुए कहा कि मर मिट जाएंगे लेकिन अपनी माटी नहीं छोड़ेंगे। प्रदेश अध्यक्ष आराधना भार्गव ने कहा कि सिंगरौली कोल माइंस इलाकों में जिस तरह से सरकार के संरक्षण में अदानी ग्रुप आदिवासियों गरीबों मजलूमों का शोषण कर रहे हैं उनको उनकी बसाहट से बेदखल कर रहे हैं पुलिस से प्रताड़ित करा रहे हैं घोर निंदनीय है किसान संघर्ष समिति अंतिम दम तक उनके न्याय के लिए लड़ाई लड़ेगी। प्रतिनिधि मंडल सिंगरौली स्थित रिलायंस पावर प्लांट बांध इलाके का भी दौरा किया जहा बांध इलाके में भी गरीबों के घर उजाड़ने का काम किया जा रहा है। जिसकी भी लड़ाई का ऐलान किया गया समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता शिव सिंह ने बताया कि आदिवासियों की जमीन बचाने उनको न्याय दिलाने मई माह में बड़े पैमाने पर पदयात्राएं एवं पक्के मोर्चे लगाए जाएंगे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन क्या अब हम ‘सच्चा इतिहास’ फ़िल्मों के ज़रिये पढ़ेंगे! मोहन सरकार बारिश ओलावृष्टि प्रभावित जिलों में फसलों का कराए सर्वे-शिव सिंह
You must be logged in to post a comment.