संजू आखिर तुम बाज नही आये न अपने खिलंदड़ पन से ,तुम्हारी आदत थी न सरप्राइज देने की ।
खूब सरप्राइज दिया यार तूने ,हमारे साथ बगैर होली खेले ही चल दिया ।
मुझे मालूम है तू मुस्कुरा रहा होगा मंद मंद तेरी आदत रही है जब जवाब नही देना हो तो मुस्कुरा दो । तू आज हम सभी से दादागिरी कर चल दिया न पूछ रहा हूँ तो बस यही कह रहे होगा भाऊ तुम समझते नही हो चलता है सब हा सब बातें तेरी ही समझ मे आती थी ।
खूब समझा गया हमें , अरे होली तो खेल लेता हमारे साथ । मुझे सब पता है तू जैसा दिखता था न कि तू किसी बात की चिंता नही करता बेपरवाह है पर मैं जानता हूँ तू भीतर ही भीतर बहुत गंभीर था सभी की परवाह करता था हर जुम्मेदारी को अच्छे से निभाना तेरी आदत थी ।


तेरे जैसा जिंदादिल ,निडर  ,जुम्मेदार कोई नही हो सकता रे , तू अपने दुःख तकलीफ कभी किसीके सामने जाहिर नही करता
भीतर ही भीतर रखता ।
हलाहल पीकर भी मुस्कुराना तेरी आदत थी संजू , सभी के लिए कितना कुछ करता रहता तू पर किसी से कोई उम्मीद नही रखता ,गजब का जिगरा पाया था दोस्त तूने । पर तेरे से ये उम्मीद हरगिज नही थी कि तू इस तरहा हम सभी से मुंह मोड़ लेगा ,क्या गलती है हमारी यही न कि हम बस तेरे से प्यार करते है ।
       तेरी इस गलती पर तुझे कतई माफी नही मिलेगी मैं जानता हूँ तू मुस्कुरा रहा होगा भाऊ की डांट पर तू यही तो करता था ।
       बहुत नाराज हूँ मैं तुझसे माफ तो हरगिज नही करूंगा तेरा ये कृष्ण जैसा मंद मंद मुस्कुराना भी तुझे माफी नही दिला सकता रे पगले , बहुत डांटना चाहता हूँ तुझे एक थप्पड़ भी जड़ना चाहता हूँ तुझे आ सामने आ मेरे प्यारे रणछोड़ ,,,,,,,,,,

  मेरे प्रिय मित्र संजू ,संजय पाठक पुलिस निरीक्षक  जो होली ,धुलेंडी बंदोबस्त के दौरान अपने कर्त्तव्य पथ पर चलते हुए हम सभी को छोड़ बहुत दूर निकल गया को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि ,परमपिता उसकी आत्मा को अपने श्री चरणों मे स्थान दे कर मोक्ष प्रदान करें । ईश्वर से प्रार्थना है ।
       पुलिस विभाग ने एक निडर ,दबंग ,कर्तव्य निष्ठ अधिकारी खोया है
विभाग की ये अपूर्णीय क्षति है ।
         संजू जो मुझे स्नेह से भाऊ कहता था उसी सिंघम संजय पाठक का भाऊ

          धैर्यशील येवले
सहायक पुलिस आयुक्त इंदौर

पुलिस परिवार के सदस्य के आकस्मिक निधन होने के कारण, उक्त पुलिस होली समारोह निरस्त किया गया है।

इंदौर में होली की ड्यूटी में टीआई की हुई मौत….

इंदौर – आज होली की ड्यूटी के दौरान टीआई संजय पाठक को बेटमा में हार्ट अटैक आ गया।  उन्हें इंदौर के बॉम्बे अस्पताल लाया गया जहा उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई । वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल पहुंचे है । संजय पाठक की गिनती एक दबंग पुलिस अधिकारी में होती थी ।

न्यूज नेशनल वर्ल्ड परिवार की ओर से विनम्र श्रद्धांजलिअर्पित.

🙏💐🌹

NEWS NATIONAL WORLD समाचार राष्ट्रीय दुनिया's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD समाचार राष्ट्रीय दुनिया

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक, इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह, बघेल +91 8516870370 सह संपादक आमिर खान +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399. NNW TV, NNW NEWS आप सभी का NEWS NATIONAL WORLD के इस व्हाट्सएप ग्रुप में स्वागत है। यह ग्रुप मध्यप्रदेश/ छत्तीसगढ़ , सहित देश विदेश की खबरों के लिए बनाया गया है। इस ग्रुप से जुड़कर आप ताजातरीन खबरों से अपडेट रहेंगे। न्यूज नेशनल वर्ल्ड से जुड़ने के लिए वॉट्सएप करे इंदौर ... 85168 70370 अंकुल प्रताप सिंह 9009911100 आमिर खान, प्रदीप चौधरी संभाग ब्यूरो चीफ +919522447447, कुशमेन्द्र सिंह संभाग ब्यूरो चीफ रीवा +91 94247 01399 न्यूज़ नेशनल वर्ल्ड के साथ अपनी आवाज़ को बुलंद करे । हर छोटी बड़ी ख़बर की जानकारी साझा कर सकते हैं अपके आस पास हर गतिविधि की जानकारी इस नंबर पर साझा कर सकते हैं। NEWS क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, इत्यादि। NEWS NATIONAL W🌎RLD (PVT LTD) के वॉट्सएप चैनल से आप सभी जुड़ सकते है। फलों करे। लिंक पर जा कर। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। E-mail address allindiamedia12340 @gmail.com खबरों और विज्ञापन के लिए Emil करें.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNW🌎RLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNW🌎RLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading