इन्दौर पुलिस लाइन झूमर घाट पिगडंबर राऊ के गंगेश्वर मंदिर में सनातनी संस्कृति विधिवत अनूरूप शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा समारोह मनाया गया जहां हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में कलश यात्रा निकाली गई, उज्जैन महाकाल की तर्ज़ पर गंगेश्वर महाकाल का श्रृंगार किया, जो अकाषर्ण का मुख्य बिन्दु बना रहा।
पुलिस परिवार के साथ साथ क्षेत्र के लोगों ने भी इस कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया जहां पुलिस त्योहारों मै व्यवस्था संभालने में व्यस्त रहतीं हैं ऐसे में पिगडंबर पुलिस लाइन मै इस कार्यक्रम में शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा के साथ साथ भक्त जनों के भी परिवार को स्नेह प्रतिष्ठा मीली जो पुलिसकर्मी परिवार के साथ त्योहारों का आनंद नहीं ले पाते हैं उन सभी को गंगेश्वर मंदिर में शिव दरबार मै महाकाल ने सपरिवार अपने श्रृंगार दर्शन के लिए बुलाया जहां आयोजकों द्वारा विशाल भंडारा रखा गया था जिसमें हजारों की संख्या श्रद्धालू पहुंचे थे आयोजनकर्ता राजन सिंह परिहार द्वारा बताया गया की यह कार्यक्रम तीन वर्षों से लगातार किया जा रहा है महाकाल की कृपा से पुलिस परिवार एक साथ सम्मिलित होकर इस का आनंद उठाते हैं राजेन सिंह परिहार, देवा , समरत, अन्य पुलिसकर्मी कार्यकर्ता द्वारा व्यवस्था को संभाला गया।
