उज्जैन। । न्यायिक मजिस्ट्रेट के सरकारी बंगले में हुई थी चोरी, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने चोरी गए लैपटॉप को ढूंढा निकला.
थाना प्रभारी बडनगर अशोक कुमार पाटीदार ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज पर वह भी न्यायिक मजिस्ट्रेट के यह का मामल था। जिसे गंभीरत में लेते हुए टीम गठित की गई थी। सरकारी बंगले से एक एचपी (HP) कम्पनी का लैपटॉप जिसकी कीमत 80,000/-रुपये थीं ढूंढा कर टीम द्वारा जप्त किया गया।
घटना की पूरी जानकारी…..
थाने पर फरियादी कमल किशोर मालवीय पिता स्व. पर्वत सिंह मालवीय निवासी नायब नाजिर व्यवहार न्यायालय बड़नगर थाने पर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराई की दिनांक 29.12.2024 को न्यायाधीश सोनल गुप्ता, सिविल न्यायालय बड़नगर के सरकारी बंगले में किसी अज्ञात बदमाश द्वारा लेपटॉप व अन्य सामग्री चुराकर ले गए हैं । फरियादी की रिपोर्ट पर कर केस जांच में लिया।
पुलिस ने अपनी कार्यवाही में क्या किए….
चोरी का मामला गम्भीर होने पर थाना प्रभारी द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर घटनास्थल का मौका-मुयाना कर तत्काल टीम गठित की गई। जिसे घटनास्थल के आप-पास के सीसीटीवी व आने जाने वाले रास्ते की तलाश के लिए टीम रवाना हुई। टीम द्वारा तलाश घटनास्थल के पीछे स्थित खेत तथा झाड़ीयो मे तलाश करते चोरी हुआ लेपटॉप लावारिस अवस्था मे खेत की मेड़ पर स्थित झाड़ियो मे मिला जिसे मौके से जप्त कर लिया गया प्रकरण मे अज्ञात आरोपी की तलाश जारी।
सराहनीय भूमिका-वा प्रसंशनीय कार्य…
थाना बड़नगर पुलिस टीम निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार, सउनि. मानसिंह वास्कले, प्रआर. राहुलसिंह राठौड़, आर. महेश मौर्य, आर. नितेश रायकवार, आर. अजय चौहान, आर. रुपेश पर्ले की सराहनीय भुमिका रही।
