News National World/रीवा/ न्यायालय आयुक्त कर्मचारी प्रतिकर, श्रम न्यायालय रीवा समक्ष अमित नागयच द्वारा प्रकरण क्रमांक 250/डब्ल्यूसीए/2024 दिनांक 11/11/2024 को ओरियंटल इंश्योरेंस कम्पनी लिमिटेड के विरूद्ध कलेक्टर रीवा को आरआरसी वसूली जारी करने का आदेश पारित किया गया है। विदित है कि किस्मतुन निशा पत्नी नसीम अख्तर द्वारा अधिवक्ता अशफाक अहमद के माध्यम से माननीय न्यायालय के समक्ष प्रतिकर अधिनियम की धारा 10 के अन्तर्गत क्षतिपूर्ति राशि मय ब्याज पेनाल्टी के दिलाये जाने का दिनांक 05/07/2018 को एक वाद संस्थित किया था जिसमे प्रतिवादी क्रमांक -1 शैलदीप प्रधान प्रो. मेसर्स महादेव प्रधान बस सर्विस पुराना बस स्टैण्ड रीवा एवं प्रतिवादी क्रमांक -2 ओरियंटल इंश्योरेंस कम्पनी लिमिटेड शाखा कार्यालय महाराजा होटल के नीचे झिरिया मोहल्ला जिला रीवा म.प्र. को पक्षकार बनाकर यह दावा किया कि उसका पति नसीम अख्तर बस क्रमांक-एमपी 17-1151 मे बतौर चालक 06 माह पूर्व से प्रधान बस सर्विस मे पदस्थ थें। जो दिनांक 16/04/2018 को उक्त बस लेकर रीवा से जनकपुर छत्तीसगढ़ गये थें एवं लगातार बस चालन के कारण व अत्यधिक कार्य के दबाव से दूसरे दिन दिनांक 17/04/2018 को जनकपुर से रीवा वापस आते समय स्टेयरिंग पर ही हार्ट हटैक आने से मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। प्रकरण पर मान्नीय न्यायालय ने सभी अनावेदकगणों को तलब करके उभयपक्षों के अभिवचनों के आधार पर न्यायपूर्ण निराकरण करते हुये अनावेदक क्रमांक -2 बीमा कम्पनी से राशि 7,48,350/-रूपये एवं दुर्घटना दिनांक से एक माह के पश्चात् क्षतिपूर्ति राशि 12 प्रतिशत वार्षिक ब्याज सहित दो माह के अन्दर अदा करने का आदेश पारित किया है। प्रतिवादी क्रमांक 2 ओरियंटल इंश्योरेंस कम्पनी लि. शाखा कार्यालय महाराजा होटल के नीचे झिरिया मोहल्ला, जिला रीवा म0प्र0 के द्वारा समय मे भुगतान न करने की दशा मे वादी किस्मतुन्निशा के द्वारा अपने अधिवक्ता श्री अशफाक अहमद के माध्यम से बीमा कम्पनी से वसूली के लिये दिनांक 11/11/2024 को कार्यालय आयुक्त कर्मचारी प्रतिकर अधिनियम श्रम न्यायालय रीवा म.प्र. मे इजराय आवेदन प्रस्तुत किया। जिसका प्रकरण क्रमांक 250/डब्ल्यूसीए/2024 वि. है, जिस पर मान्नीय न्यायालय द्वारा महत्वपूर्ण आदेश पारित करते हुये दिनांक 29/11/2024 को क्रमांक -2 बीमा कम्पनी के विरूद्ध कलेक्टर रीवा के माध्यम से आरआरसी.वसूली का आदेश पारित किया है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन डॉ.भूपेश बघेल ने उठाएं सवाल… विशेषर पटेल को छत्तीसगढ़ सरकार ने गौ आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर. सिरमौर न्यायालय परिसर में हुए अतिक्रमण पर प्रशासन का चला बुलडोजर,17 लोगो का हटाया गया अतिक्रमण