विभागीय उदासीनता के बजह से जिला कलेक्टर के आदेश हुए हवाहवाई News National World/रीवा/ रीवा जिले के तराई अंचल में शासन के निर्देशानुसार 2 दिसंबर 2024 से धान खरीदी केन्द्र संचालित किए जाने के आदेश दिए गए हैं लेकिन निर्धारित तिथि से तराई अंचल के सिरमौर विधानसभा और त्योंथर विधानसभा क्षेत्र में धान खरीदी केन्द्र चालू नहीं किए गए जिस बजह से किसान परेशान है। वही युवा किसान अतुल तिवारी ने शासन प्रशासन से मांग करते हुए कहा है कि किसानों के खून पसीने की कमाई धान की फसल है जिसे बेंचकर अपने परिवारजनों एवं पूरे साल का जीवकोपार्जन की व्यवस्था करता है साथ इस वक़्त शादी विवाह का शुभ मुहूर्त भी चल रहा है जिसमे कई किसानों को अपने बच्चों की शादी विवाह भी करना होता है व रिस्तेदारो के शादी विवाह में सम्मिलित होने पर पैसों की जरूरत होती है जो किसान धान की फसल बेचकर पैसों की व्यवस्था करता है लेकिन खरीदी केंद्र नही चालू होने से किसान परेशान है। जिसके लिए किसान अतुल तिवारी ने जिला कलेक्टर का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मांग की है कि निर्धारित समय से शासन के गाइडलाइन्स अनुसार खरीदी केंद्र चालू कराया जाय और किसानों को सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाय। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि सभी किसान स्लॉट बुक कर अपने वाहन से धान खरीदी केंद्र तक अपनी फसल ले जाए जहा पर शासन द्वारा निःशुल्क तोलाई, सिलाई, बैठने, ठहरने की उत्तम व्यवस्था एवं शुद्ध पानी व अलाव की व्यवस्था शासन के द्वारा दी जाएगी। अगर कोई भी अव्यवस्था होती है कोई तौलाई का पैसा मांगता है ज्यादा वजन लेता है तो तत्काल संबंधित अधिकारी वरिष्ठ कृषि विस्तार, तहसीलदार, एसडीएम और सीएम हेल्पलाइन में शिकायत करें। शिकायत पर कार्यवाही नही होने पर किसान अपनी बात मीडिया के पास रख सकते है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन एड्स दिवस के उपलक्ष्य पर पोस्टर और बैनर के माध्यम से किया गया जागरूकता कार्यक्रम कई दिनों से रूस नागरिक भूख हड़ताल पर
You must be logged in to post a comment.