मोहम्मद शाहिद। आनलाइन माध्यम से भर्ती प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाने एवं भर्ती प्रक्रिया पूर्ण कर दशकों से सेवारत संविदा कर्मियों की विभागीय परीक्षा के आधार पर नियमितीकरण की मांग की।

सर्वविदित है कि मध्यप्रदेश में विगत दस वर्षों में विद्युत कंपनियों की अधोसंरचना में वृद्धि के साथ-साथ उपभोक्ताओं की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हुई है जिसे दृष्टिगत रखते हुए समस्त वितरण कंपनियों के अंतर्गत तकरीबन 4500 हजार नवीन उपकेंद्र स्थापित किये गये हैं, जिसके संचालन एवं संधारण के लिये परीक्षण सहायक एवं लाइनमैन कर्मचारियों की पूर्ण जवाबदारी तय होती है।

ऊर्जा विभाग एवं समाचार पत्रों द्वारा कुछ दिन पूर्व दिनांक 29 एवं 30 अक्टूबर को प्रसारित किए गए समाचारों के अनुसार ऊर्जा विभाग की आगामी भर्ती हेतु समस्त पदों का उल्लेख किया गया है किंतु सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि विद्युत व्यवस्था के संचालन/संधारण की जिम्मेदारी हेतु जो परीक्षण सहायक/लाइनमैन के पद पूर्व निर्धारित हैं या आगामी ऑर्गेनाइजेशन स्ट्रक्चर में निर्धारित किए जाने योग्य हैं, उन पदों का उल्लेख समाचार में ना होने या भर्ती प्रक्रिया में शामिल नहीं किए जाने पर संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार द्विवेदी ने सरकार को ईमेल के माध्यम से पत्र प्रेषित कर आश्चर्य व्यक्त करते हुए सरकार से बिजली कंपनियों के बेहतर भविष्य को लेकर गंभीर सवाल किया है कि पिछले कुछ वर्षों में नियमित प्रकार के कार्यों में हर स्तर पर आउटसोर्सिंग व्यवस्था को बढ़ावा दिया जा रहा है जिसके तहत पूर्णरुपेण उपकेंद्रो विद्युत लाइनों का संचालन कार्य केंद्रीय इलेक्ट्रिसिटी एक्ट के विरुद्ध अनाधिकृत आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को सौंपा जा रहा है जिसमे कृषि फीडर पर निर्धारित मापदंड से अधिक विद्युत प्रदाय, पावर ट्रांसफार्मर के जलने, अकारण विद्युत दुर्घटनाओं जैसी अन्य समस्याओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है जो यह दर्शाता है कि नियमित प्रकृति के महत्वपूर्ण कार्यों में नियमित कर्मचारियों का होना अत्यंत आवश्यक है चूंकि, संविदा नीति 2018 एवं 2023 में मंविदा कर्मियों को नियमित भर्ती में 50% का आरक्षण प्राप्त है किंतु जब उक्त पदों (जो कि संविदा में कार्यरत हैं) पर उनकी आवश्यकतानुरुप नियमित भर्ती ही नहीं निकाली जाएगी तो उक्त आरक्षण के माध्यम से वह कैसे नियमित हो पाएंगे ?

संघ के प्रांतीय पदाधिकारी शंभू नाथ सिंह, हरेंद्र श्रीवास्तव, प्रदीप द्विवेदी, असलम खान, मिलन चौकसे, धर्मेंद्र मालवीय, यशवंत यादव, तुलसीदास गावंडे, भूषण महाजन, पप्पू बघेल, समरथ बागड़े, अमित पंवार, दारा सिंह चंदेल, जाहिद हुसैन अंसारी समेत तमाम जमीनी पदाधिकारियों ने आगामी भर्ती प्रक्रिया पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा है कि मध्य प्रदेश शासन ऊर्जा विभाग द्वारा जारी समाचार के अनुसार यदि परीक्षण सहायक/लाइन अटेंडेंट के पदों हेतु यथोचित नियमित भर्ती नहीं निकाली जाती है तो ऐगी स्थिति में मध्य क्षेत्र सहित ऊर्जा विभाग की समस्त उत्तरवर्ती कंपनियों में संविदा पर कार्यरत परीक्षण सहायक/लाइन अटेंडेंट कर्मचारियों को सीधे नियमित किये जाने हेतु विचार किया जाये क्योंकि, कार्यरत सभी परीक्षण सहायक वर्ष 2013 में जारी नियमित भर्ती हेतु निकाले गए विज्ञापन के माध्यम से खाली पदों के विरूद्ध संविदा पर नियुक्त किए गए हैं एवं समस्त लाइन अटेंडेंट कर्मचारी भी संविदा के पद पर भर्ती परीक्षा के माध्यम से ही नियुक्त हैं, उपकेंद्रों का संचालन एवं सुधार एक नियमित प्रकृति का कार्य है जिस हेतु पूर्व से निर्धारित परीक्षण सहायक एवं लाइनमैन का पद अति आवश्यक एवं अनिवार्य पदों की श्रेणी में आते हैं किन्तु बड़े आश्चर्य का विषय है कि बिजली व्यवस्था की रीढ़ कहलाने वाले उक्त दोनों ही अत्यावश्यक तकनीकी पद, प्रस्तावित ऑर्गेनाइजेशन स्ट्रक्चर में पूर्णतः समाप्त कर दिए गए हैं या समाप्त होने की स्थिति में हैं, इससे यह स्पष्ट होता है कि प्रदेश की बिजली व्यवस्था के प्रति किसी भी विभागीय कंपनी का रवैया जिम्मेदारीपूर्ण नहीं हैं।

साथ ही आगामी भर्ती प्रक्रिया के संबंध में प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए संयुक्त रूप से यह मांग की है कि उक्त पदों हेतु तत्काल ऑर्गेनाइजेशन स्ट्रक्चर में यथावश्यक सुधार स्वरूप बढ़ते लाइन इंफ्रास्ट्रक्चर, उपभोक्ताओं की संख्या के आधार पर आवश्यकतानुसार उक्त पदों के उचित नवीन पद सृजित कर विभाग में कार्यरत पूर्व में ही भर्ती परीक्षा उत्तीर्ण समस्त वर्गों में कार्यरत संविदा कर्मचारियों की विभागीय तौर पर नियमित नियुक्ति करने के पश्चात ही रिक्त पदों पर विज्ञापन के माध्यम में भर्ती की जाये जिससे, दशकों में अधिक समय में विभाग में समर्पण भाव से कार्यरत एवं अनुभवी संविदा कर्मियों का भविष्य सुरक्षित हो सके एवं उनके अनुभव का लाभ निरंतर बिजली कंपनियों को प्राप्त हो सके।

NEWS NATIONAL WORLD समाचार राष्ट्रीय दुनिया's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD समाचार राष्ट्रीय दुनिया

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक, इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह, बघेल +91 8516870370 सह संपादक आमिर खान +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399. NNW TV, NNW NEWS आप सभी का NEWS NATIONAL WORLD के इस व्हाट्सएप ग्रुप में स्वागत है। यह ग्रुप मध्यप्रदेश/ छत्तीसगढ़ , सहित देश विदेश की खबरों के लिए बनाया गया है। इस ग्रुप से जुड़कर आप ताजातरीन खबरों से अपडेट रहेंगे। न्यूज नेशनल वर्ल्ड से जुड़ने के लिए वॉट्सएप करे इंदौर ... 85168 70370 अंकुल प्रताप सिंह 9009911100 आमिर खान, प्रदीप चौधरी संभाग ब्यूरो चीफ +919522447447, कुशमेन्द्र सिंह संभाग ब्यूरो चीफ रीवा +91 94247 01399 न्यूज़ नेशनल वर्ल्ड के साथ अपनी आवाज़ को बुलंद करे । हर छोटी बड़ी ख़बर की जानकारी साझा कर सकते हैं अपके आस पास हर गतिविधि की जानकारी इस नंबर पर साझा कर सकते हैं। NEWS क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, इत्यादि। NEWS NATIONAL W🌎RLD (PVT LTD) के वॉट्सएप चैनल से आप सभी जुड़ सकते है। फलों करे। लिंक पर जा कर। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। E-mail address allindiamedia12340 @gmail.com खबरों और विज्ञापन के लिए Emil करें.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading