प्रवीण कुमार पाण्डेय News National World।मऊगंज। एक बार फिर मऊगंज पुलिस विवादों में घिर गई है। दरअसल मऊगंज थाना प्रभारी राजेश पटेल पर बीती शाम थाने के अंदर भाजपा जिला उपाध्यक्ष विपिन मिश्रा के साथ गाली-गलौज करने और कोट खींचकर घसीटने का आरोप लगा है। मामले की जानकारी मिलते ही अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष हरिहर शुक्ला संघ के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं के साथ मऊगंज थाने पहुंच गए साथ ही भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। जहा पर थाने में घंटो हंगामे की स्थिति निर्मित रही। थाना प्रभारी को निलंबित करने और विपिन मिश्रा के साथ दुर्व्यवहार और गाली-गलौज करने के आरोप में उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग पर अधिवक्ता संघ अड़े रहे। मामले को संज्ञान में लेते हुए मऊगंज एसपी रसना ठाकुर और एसडीओपी ने 24 घंटे के भीतर जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन देकर मामले को शांत करने की कोशिश की। लेकिन आक्रोशित अधिवक्ता और भाजपा कार्यकर्ता प्रभारी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग पर अड़े थे। दरअसल भाजपा कार्यकर्ताओं और दरबार ढाबा के संचालक से एक्सीडेंट मामले में एक बस को रोकने को कहा गया था वही मामले की जानकारी मिलने पर भाजपा जिला उपाअध्यक्ष थाने पहुंचे थे जहा पर थाना प्रभारी ने खुलेआम गुंडागर्दी की ऐसा आरोप है ऐसे में समझा जा सकता है कि मऊगंज थाना प्रभारी राजेश पटेल आमजन और थाने में फरियादियों के साथ कैसा व्यवहार करते हैं। अधिवक्ता संघ व बीजेपी नेता ने बताया कि हमारे जिला उपाध्यक्ष व एडवोकेट विपिन मिश्रा थाने गए थे थाना प्रभारी ने उनके साथ बदसलूकी की है । इसी संबंध में जानकारी लेने थाने आया था एसपी मैडम भी थाने आई थीं पूरे मामले की जांच करने के लिए एसपी मैडम ने कहा है कि हम जांच करेंगे और जो भी कानूनी कार्रवाई होगी वो करेंगे मामला एडवोकेट से जुड़ा हुआ है इस घटना के बाद एसपी को आवेदन दिया गया है जहा पर आश्वासन दिया है कि 24 घंटे के अंदर जांच की जाएगी अगर टीआई दोषी पाए जाते हैं तो निश्चित तौर पर 24 घंटे के अंदर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी । Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन महाराष्ट्र : मोदी का खाली तरकश आशीष द्विवेदी बने भारत रक्षा मंच के जिला अध्यक्ष