News National World/सीधी/शिवसेना इकाई के साथ ललितपुर सिंगरौली रेल लाइन से प्रभावित भूमिहीन परिवार मजदूर किसानों का लगातार 76वें दिन वीथिका भवन में अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी रहा।इस बीच शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी भी लगातार आंदोलन जारी है जब तक स्थाई रूप से प्रशासन द्वारा इन भूमिहीन परिवारों का स्थाई पट्टा नहीं दे दिया जाता यूं ही यह आंदोलन जारी रहेगा। उन्होनें कहा कि वह पीड़ित परिवारों के क्षेत्र से गुजरने वाली रेलवे कार्य प्रभावित हेतु उग्र आंदोलन भी करना पड़े तो करेंगे, लेकिन जब तक विस्थापन की प्रक्रिया नहीं पूरी हो जाती तब तक इन गरीबों का आशियाना किसी भी हालत में उजाड़ने नही देंगे। जहा पर प्रमुख रूप से शिवसेना संभाग संयोजक संत कुमार केवट,जिला अध्यक्ष बेनाम सिंह बघेल, नगर अध्यक्ष जैनेंद्र सिंह चौहान उर्फ मुन्ना, आनंद साहू, रामकुमार विश्वकर्मा, छठी लाल विश्वकर्मा और चंद्रिका रावत सहित सैकड़ो पीड़ित मौजूद रहे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन खजराना में जल समस्या को लेकर साकेत नगर जोन पर जोनल अधिकारी को ज्ञापन भाई की हत्या करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार