शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय ऊँचाडीह में गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाकर की गयी पूजा अर्चना NNW News /जवा/ मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद संभाग समन्वयक प्रवीण पाठक, विकासखंड समन्वयक अमित अवस्थी के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था मंगल युवा कल्याण समिति अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह तथा मप्र. जन अभियान परिषद परामर्शदाता सुधा पांडे, श्रीमती रीता सिंह के द्वारा गोवर्धन पूजा उत्सव शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय ऊँचाडीह के प्रांगण में आयोजित किया गया। जहा पर सर्वप्रथम गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाया गया इसके बाद दूध जल से स्नान करवा कर विधिवत पूजा अर्चना कर भजन किया गया। तत्पश्चात लोगो को बताया गया की पौराणिक कथाओं के अनुसार गोवर्धन पूजा भगवान श्री कृष्ण ने इंद्रदेव के क्रोध से ब्रजवासियों की रक्षा के याद में मनाया जाता है। गोवर्धन पूजा पर गाय, भगवान श्री कृष्ण और गोवर्धन पर्वत की पूजा का विशेष महत्व होता है गोवर्धन पूजा करने के लिए सबसे पहले घर के आंगन में गाय के गोबर से गोवर्धन की आकृति बनाकर रोली,चावल,खीर,बताशे,जल, दूध,पान,केसर,फूल और दीपक जलाकर गोवर्धन भगवान की पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन विधि विधान से सच्चे दिल से गोवर्धन भगवान की पूजा करने से एवं गायों को गुड़ व चावल खिलाने से भगवान श्री कृष्ण की कृपा बनी रहती है। यह त्योहार कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाने वाले पर्व गोवर्धन पूजा को अन्नकूट पूजा के रूप में भी जाना जाता है । वही इस कार्यक्रम में सीएमसीएलडीपी छात्र प्रवीण मिश्रा, रविशंकर तिवारी, नीरज कोरी, सरपंच प्रकाश सिंह, बालेन्द्र सिंह, हरेंद्र सिंह, दिनेश सिंह, देवेंद्र मिश्रा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती किरण पांडे, सहायिका पुष्पा देवी, प्रियंका सिंह एएनएम, आशा कार्यकर्ता संगीता तिवारी(स्वास्थ्य विभाग ) उमा सिंह,गीता देवी, रेखा देवी,राम सिया,किरण देवी कोल,गीता देवी,कामता कोल,मुन्नीलाल कोल,चिंतामणि कोल, शांति देवी कोल, रामजनी कोल गुड्डी,चंद्रकली,कुसुमकली, रामरती,सुखी देवी,मदनलाल कोल एवं संतोष कोल सहभागिता रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन हिजाब के विरोध में महिला ने उतार फेंके कपड़े, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से मचा हड़कंप खजराना में जल समस्या को लेकर साकेत नगर जोन पर जोनल अधिकारी को ज्ञापन
You must be logged in to post a comment.