आमिर खान। लगभग 25 लाख़ रूपये की कीमत के 102 गुम मोबाईल फोन, आवेदकों को किये वापस ।

◆ गुम मोबाईल मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों तथा भारत के अन्य प्रदेशो जैसे गुजरात, उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ दिल्ली, पंजाब, बिहार, राजस्थान, उडीसा, हरियाणा, महाराष्ट्र, आदि से किये गए बरामद।

◆ आईफोन, वन प्लस, सेमसंग, रेडमी, विवों, ओप्पो, रियलमी आदि विभिन्न कम्पनियों के मंहगे मोबाईल फोन भी मिलें ।

◆ वर्ष 2024 से अभी तक कुल 871 गुम मोबाईल आवेदकों को को वापस कर लौटाई है उनके चेहरे की मुस्कान।

◆ शहर में बढ़ा है, Citizen Cop Application पर Online Complaint करने की ओर जनता का रूझान।

इंदौर – श्रीमान पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (मुख्यालय/अपराध) श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन मे इंदौर क्राईम ब्रांच द्वारा संचालित की जा रही ’’सिटीजन कॉप“ एप्लीकेशन पर प्राप्त शिकायतो पर त्वरित एवं उचित वांछनिय वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा) इंदौर श्री राजेश कुमार त्रिपाठी एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा) इंदौर श्री राजेश दंण्डोतिया (अपराध शाखा), व सहायक पुलिस आयुक्त (सायबर) श्रीमती निलम कन्नौज़ को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्दशित किया गया है। उक्त निर्देशो के तारतम्य मे अपराध शाखा (सायबर सेल) द्वारा सिटीजन काप एप्लीकेशन के गुम मोबाईल फोन की शिकायतों पर कार्यवाही करते हुए वर्ष 2024 की शिकायतों का निराकरण कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। गुम मोबाईल फोन जो कि इंदौर सहित देश के विभिन्न शहरो में चल रहे थें, जिन्हे क्राईम ब्रांच टीम द्वारा बरामद किया गया। कुल 102 मोबाईल फोन जप्त किये गये हैं जिसमें हजारों रूपयें की कीमत के मंहगे मोबाईल फोन शामिल हैं, बरामद मोबाईल फोन में 01 आईफोन, 12 वन प्लस, 07 सेमसंग, 11 ओप्पों, 28 वीवों, 21 रेडमी, 14 रियल मी, 01 पोको, 01 टेक्नो, 01 नोकिया, 04 मोटोरोला, 01 लावा कंपनियों के हैं। इंदौर पुलिस क्राईम ब्रांच (Crime Branch ) द्वारा संचालित की जा रही ’’सिटीजन काप एप्लीकेशन (Citizen Cop Application ) वास्तव में एक Phone Application है जिसे आमजन द्वारा Google Play Store के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है। इस एप्लीकेशन में प्रशासनिक तथा पुलिस अधिकारियों के संपर्क नम्बर के अलावा, अन्य महत्वपर्ण फीचर जैसे किसी घटना के संबंध में सीधे ऑनलाईन शिकायत अथवा पुलिस तक सूचना पहुंचाये जाने हेतु Report An Incident और किसी वस्तु चोरी अथवा गुम होने पर पुलिस में Online Complaint दर्ज कराये जाने हेतु Report Lost Article की सुविधा मुहैया कराई गई है। Report Lost Article में मोबाईल फोन अथवा अन्य वस्तु के गुमने पर सीधे इस फीचर के माध्यम से पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई जा सकती है, जिसमें आवेदक को आनलाईन ही शिकायत क्रमांक सहित रिपोर्ट से संबंधित रसीद प्राप्त होती है, जिसका उपयोग वह मोबाईल में गुम हुई सिम को बंद कराने, अथवा नई सिम प्राप्त करने के लिये कर सकता है। इस कार्यप्रणाली की आॅनलाईन पद्धति होने से आवेदक को अब थाने अथवा अन्य कार्यालयों मे गुम मोबाईल का आवेदन नही देना होगा। आवेदक द्वारा की गई संपत्ति गुम/चोरी होने की शिकायत पर क्राईम ब्रांच इंदौर की सायबर सेल टीम द्वारा ऑनलाईन शिकायत के परिपेक्ष्य में पतारसी की जाती है, जिसके परिणामस्वरूप 102 मोबाईल फोन आवेदकों को सुपुर्द किये जा रहे हैं, जिससे आमजन में आॅनलाईन शिकायत के प्रति जागरूकता आए तथा यह विश्वास हो कि, ऑनलाईन शिकायत के माध्यम से भी उनकी गुम वस्तु प्राप्त हो सकती हैं।

विदित हो कि वर्ष 2024 से अभी तक कुल 871 गुम मोबाईल आवेदकों को को वापस कर लौटाई है उनके चेहरे की मुस्कान। गुम मोबाईल फोन की शिकायतों मे कार्यवाही करते हुये यदि आवेदक का मोबाईल फोन गुम होने के बाद चलना नही पाया जाता हैं, या फिर किसी वजह से खराब हो जाता हैं तो ऐसी स्थिति में मोबाईल सर्च नही हो पाता हैं। मोबाईल फोन गुम होने के बाद अगर उपयोग नही किया जाता हो तो उसे ढुढंना सम्भव नही हैं। ’’इंदौर पुलिस द्वारा आमजनता से यह अपील की जाती है कि ’’सिटीजन कॉप’ एण्ड्रायड फोन एप्लीकेशन का उपयोग कर आपराधिक गतिविधियों की सूचनायें तथा इससे संबंधित शिकायतें घर बैठे सीधे ऑनलाईन पद्धति के माध्यम से पुलिस तक पहॅुचाये। इससे न केवल आपके समय की बचत होगी, बल्कि आपकी शिकायतों अथवा सूचनाओं पर त्वरित कार्यवाही करने के लिये पुलिस को मदद मिलेगी।’’

मोबाईल गुमनें/चोरी होने पर शिकायत करने हेतु नीचे दी गई प्रकिया से अपनी शिकायत दर्ज करें । (Process Of Complaint)
• प्ले-स्टोर से सिटीजन कॉप एप्प डाउनलोड करे।
• एग्री करें
• Report An Lost Article विकल्प का चयन करें एंव संपूर्ण फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें
• Imei नम्बर , अपना नाम एड्रेस, मोबाईल नम्बर आदि दर्ज करें एंव Complain No. सेव करें।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading