उज्जैन।  इंदौर हर्ष सवाले।। खाचरोद के पास बडावनिया गांव में टैंकर और इनोवा के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस घटना में इनोवा में सवार 04 लोगों की मृत्यु हो गई और 3 लोग घायल बताए जा रहे हैं।



उज्जैन-जावरा रोड पर ग्राम बड़ावनिया खाचरौद रोड पर आज सुबह 6 बजे के करीब एक पेट्रोल टैंकर और इनोवा के बीच हुई जोरदार भिड़ंत के दौरान चार लोगो की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। भिड़ंत इतनी जबर्दस्त हुई कि इनोवा गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। मरने वालों में इन्दौर के तीन व्यापारी शामिल हैं। सभी व्यापारी दो दिन पहले 23 अक्टूबर को इंदौर से अजमेर शरीफ में जियारत के लिए गए थे। लौटते समय हादसे का शिकार हो गए।

खाचरौद थाना प्रभारी धनसिंह नरवरिया के मुताबिक घटना आज सुबह 6 बजे के करीब हुई। जयपुर से इन्दौर आ रही इनोवा कार एमपी09-डीसी-7559 की मांगलिया डिपो से पेट्रोल भरकर जावरा की ओर जा रहे टैंकर से जबर्दस्त भिड़ंत हो गई। इस घटना में इनोवा में सवार समीद पिता हाजी हफीज खान 30 वर्ष निवासी झलारिया बडऩगर के अलावा अब्दुल समद पिता अब्दुल गफ्फार 30 वर्ष निवासी श्रीनगर इन्दौर, आसिफ पिता एहमद मंसूरी 35 वर्षीय निवासी पिंजारा बाखल इन्दौर, इमरान पिता इज्जत नूर 40 वर्ष निवासी कड़ावघाट इन्दौर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि समद की नागदा अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इनोवा के परखच्चे उड़ गए थे। घायल और मृतकों को बमुश्किल बाहर निकाला गया। इस घटना में तीन लोग गंभीर से घायल हुए हैं, जिनमें जुबेर पिता जाकिर, समीर पिता रशीद तथा ओसामा पिता सिद्दीकी निवासी तीनों कछालिया ग्राम सांवेर बताए जा रहे हैं। हालांकि इसी गाड़ी में सवार एजाज मंसूरी को चोट तक नहीं लगी।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading