सांसद सतना ने लगाया आरोप भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार में नही है समन्वय। सतना। प्रदीप चौधरी। सतना सांसद गणेश सिंह ने एक पर में सतना-मैहर रेलवे लाइन के राज्यमार्ग 11 के किलोमीटर 24/4 में उचेहरा कस्बे में स्थित रेलवे फाटक को जनता के हित में पुनः खोले जाने के सम्बंध में लिखा गया है…. क्या लिखा हुआ है पत्र में… उपरोक्त विषय में सतना मैहर के बीच उचेहरा रेलवे कासिंग पर आर.ओ.बी. (रेलवे ओवर ब्रिज) बनाने हेतु लम्बे समय से जनता की मांग रही है। मैंने भी लगातार प्रयास किया लेकिन रेलवे और राज्य सरकार में सामंजस्य न बन पाने के कारण आर.ओ. वी. नहीं बन सका, तब मैंने भारत सरकार के परिवहन मंत्रालय में रामपथ गमन भारत माला के प्रोजेक्ट के तहत चित्रकूट से मैहर के मध्य सड़क निर्माण कराये जाने का आग्रह किया, लेकिन उक्त मार्ग का उद्घाटन नहीं हुआ है। रेल विभाग द्वारा रेलवे फाटक को बंद कर दिया गया है जिससे लोगों को आवागमन में कठिनाइयां हो रही हैं। ग्रामीणों, व्यापारियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत ज्ञापन संलग्न है, जिसमें सभी ने जब तक अण्डर ब्रिज का निर्माण नहीं हो जाता तब तक फाटक न बंद किया जाय। जनता में इस बात का बड़ा आकोश है। अतः तत्काल फाटक खोलवाये जाने की कार्यवाही की जाय तथा मुझे अवगत कराया जाये। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन अविनाश तिवारी के ऊपर दर्ज हुआ मामला आरोपी हुआ फरार, एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी का सर काटकर धड़ से किया अलग