इंदौर। प्रदीप चौधरी। कैलाश विजयवर्गीय की मन में हनुमान जी से बात: बजरंग बली के सामने एक करोड़ लगाने का संकल्प लिया था, उन्होंने कहा -ज्यादा हो जाएंगे इसलिए 51 लाख पौधे रोपेंगे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की मन में हनुमान जी से बात हुई। एक करोड़ पेड़ लगाने का बजरंगबली के सामने संकल्प लिया था लेकिन उन्होंने कहा- ज्यादा हो जाएंगे इसलिए 51 लाख पेड़ लगाने का संकल्प लिया है। इंदौर के पित्र पर्वत आश्रम पर एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत हुई। इसी दौरान प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला भी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। बड़ी संख्या में साधु संत पहुंचे थे। इसी दौरान कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट, इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव मौजूद रहे। इस दौरान मंच से कैलाश विजयवर्गीय ने कहा इसी रोड से गुजरते समय हनुमान जी के सामने संकल्प लिया था कि एक करोड़ पेड़ लगाएंगे लेकिन मन में उन्होंने कहा ज्यादा हो जाएंगे तो हमने 51 लाख पेड़ लगाने का संकल्प लिया है। इंदौर में 51 लाख पेड़ लगाने के बाद इंदौर का 5 डिग्री तक तापमान कम होगा। यह संकल्प संतों और आम लोगों के सहयोग के बिना पूरा नहीं हो सकता है लेकिन यह संकल्प जरूर पूरा होगा। डिप्टी CM को आश्रम में बच्चों की मौत की खबर नहींः बोले- जानकारी लेने के बाद ही कुछ कह पाऊंगाएक दिवसीय दौरे पर इंदौर पहुंचे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री (डिप्टी सीएम) राजेंद्र शुक्ल ने मीडिया से चर्चा करते हुए युग पुरुष आश्रम के बारे में बताया कि इस मामले की जानकारी लेना है। जानकारी लेने के बाद ही कुछ बोल पाएंगे। इसके बाद जिला अस्पताल निरीक्षण करने पहुंचे। उस दौरान फिर मीडिया के सवाल को लेकर कहा इस मामले में मुख्यमंत्री मोहन यादव को पूरी जानकारी है। जल्द ही किसे हटाना है किस पर कार्रवाई करना है इसको लेकर निर्णय लिया जाएगा। हालांकि सवाल खड़ा होता है कि इंदौर पहुंचे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल को ही इंदौर के युग पुरुष आश्रम में हुए इतने बड़े मामले की जानकारी तक नहीं है या कहा जाए तो अधिकारियों ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल को अब तक बच्चों के स्वास्थ्य के विषय में जानकारी नहीं दी। जबकि इंदौर के चाचा नेहरू अस्पताल में अब भी 50 से ज्यादा बच्चों का इलाज जारी है। बच्चों में हैजा फैलने के कारण अचानक मानसिक रोगी बच्चों की तबीयत खराब हुई थी और इसके बाद आश्रम में अनियमिताएं सामने आई थी। इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने आश्रम को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। नोटिस में तीन दिन का वक्त आश्रम को दिया गया है। आश्रम की तरफ से संतुष्टिपूर्ण जवाब नहीं आने के बाद कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन घर में बैठकर डॉक्टर साहब उठा रहे लाभ, स्वास्थ्य केन्द्र बना क्लीनिक। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री को ही नहीं जानकारी इंदौर के युग पुरुष आश्रम में हो चुकी है 7 बच्चों की मौत