उज्जैन से इंदौर पढ़ाई करने आई,फेसबुक पर दोस्ती कर दिया धोखा प्रदीप चौधरी। इंदौर में उज्जैन में रहने वाली एक लॉ की स्टूडेंट के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोपी ने फेसबुक से पहचान कर उसके साथ रेप किया। फिर शादी की बात से इंकार कर दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।बाणगंगा पुलिस के मुताबिक इलाके में रहने वाली 21 साल की युवती ने विकास मालवीय निवासी हरसोदन ग्राम के खिलाफ रेप के मामले में केस दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक वह इंदौर के एक निजी कॉलेज से लॉ फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट है। पहले वह इंदौर आना जाना करती थी। लेकिन 2023 में उसने उसने यही रूम किराये से ले लिया। पीड़िता ने बताया कि करीब ड़ेढ साल पहले उसकी विकास से फेसबुक से पहचान हुई। इसके बाद दोनो मिलने जुलने लगे। विकास ने भी उसके रूम के पास ही कमरा किराये पर लिया। सितंबर 2023 में विकास उसके रूम पर आया ओर कहां कि वह उसे प्यार करता है उससे शादी करना चाहता है। इसके बाद उसने सबंध बनाने की बात की। स्टूडेंट ने इंकार किया तो आरेापी ने जबदस्ती की ओर चले गया। इसके बाद वह कई बार यह कहते हुए सबंध बनाता कि दोनो की पढ़ाई पूरी होने के बाद ही वह शादी कर लेगे। लेकिन शादी की बात को टाल देता। 6 मार्च 2024 को विकास कमरे पर आया तो उसे कहां कि उसने परिवार को दोनो के बारे में सब बता दिया है। अब जल्द ही शादी कर लेना चाहिए। इस बात से विकास नाराज हो गया। उसने शादी की बात से इंकार कर दिया। बाद में पीड़िता ने परिवार को जानकारी दी ओर मामले में विकास के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर में पति ने घर में टोना-टोटका करवाया, पत्नी ने नींबू जलाकर खाने में मिलाए, जानिये क्या है मामला इंदौर में रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रक चालक का गला रेता