प्रदीप चौधरी। क्राइम ब्रांच ने एमआईजी थाना क्षेत्र की नामी होटल अमरविलास के थर्ड फ्लोर स्थित रूम में दबिश मारकर जुआ खेल रहे करीब 10 रईसजादों को पकड़ा। उनसे डेढ़ लाख रुपए से अधिक नकद, ताश पत्ते व मोबाइल जब्त किए हैं। छापे की सूचना लगते ही एमआईजी पुलिस और एसीपी परदेशीपुरा नरेंद्रसिंह रावत मौके पर पहुंचे और जुआरियों को थाने पहुंचाया। एमआईजी पुलिस आगे कार्रवाई कर रही है। सूत्रों के अनुसार पता चला है कि अमरविलास होटल में जुए-सट्टे के साथ ही हुक्के की महफिल भी आए दिन जमती है। होटल के मालिक मानस अरोरा और कबीर अरोरा बताए जा रहे हैं। इनकी मनमर्जी से ही होटल के कमरों में अवैध गतिविधियां संचालित होती थीं। इंदौर क्राइम ब्रांच ने एमआईजी थाना क्षेत्र की नामी होटल अमरविलास के थर्ड फ्लोर स्थित रूम में दबिश मारकर जुआ खेल रहे करीब 10 रईसजादों को पकड़ा। उनसे डेढ़ लाख रुपए से अधिक नकद, ताश पत्ते व मोबाइल जब्त किए गए छापे की सूचना लगते ही एमआईजी पुलिस और एसीपी परदेशीपुरा नरेंद्रसिंह रावत मौके पर पहुंचे और जुआरियों को थाने पहुंचाया। एमआईजी पुलिस आगे कार्रवाई कर रही है। सूत्रों के अनुसार पता चला है कि अमरविलास होटल में जुए-सट्टे के साथ ही हुक्के की महफिल भी आए दिन जमती है। ऐसी कई नाम चीन होटल है जहां इस प्रकार की महफिल आए दिन जमती है।इन होटल को रईस जादो ने अपने पैसे के बलबूते ऐसो आराम अय्याशी का अड्डा बना लिया। इसमें मिली भगत होटल संचालक की भी होती हैं।सूत्रों की माने तो स्थानीय थाना क्षेत्र का भरपूर सहयोग होता है। होटल के मालिक मानस अरोरा और कबीर अरोरा बताए जा रहे हैं। इनकी मनमर्जी से ही होटल के कमरों में अवैध गतिविधियां संचालित होती हैं। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर लोकायुक्त की ट्रेप कार्यवाही इंदौर की होटल रेडिसन ब्लू में खाद्य सामग्री के समीप दौड़ रहे कॉकरोच