इंदौर। प्रदीप चौधरी। क्रेट सवार से बंगाली चौराहा पर चाकू मारकर लूट करने वाली घटना का खुलासा आरोपी थाना खजराना इंदौर की कार्यवाही में गिरफ्तार।  नेक्सन कार व एक्सेस वाहन जप्त।  अन्य रैपीडो बुक करने वाले की शंका मे दिया था फरियादी के साथ घटना को अंजाम ।रैपीडो राईड बुक कर अश्लील वर्तालाप करने के कारण हुई थी घटना । फरियादी ने पुलिस को किया था गुमराह ,फरियादी की खुली पोल  आरोपीयो की तलाश के लिये पुलिस ने 15 किलो मीटर मे लगे सैकडो कैमरे खंगाले । संदिग्ध कार की तलाश मे पुलिस ने 4000 नेक्सन गाडीयाँ तलाशी ।
आपसी मारपीट व विवाद को लूट का रंग देने का प्रयास विफल ।
दो दर्जन डीजाईनर नंबर प्लेट बनाने वाले से हुई पुछताछ ।


घटना का संक्षिप्त विवरण – दिनांक 28.04.24 को फरियादी ने रिपोर्ट की थी की आज दिनांक रात्री करीबन 04.40 बजे वह बंगाली चौराहा पीक एंड मूव सुपर मार्केट के सामने पहुचा तो उसकी तबीयत खराब होने लगी जिस कारण उसने अपनी क्रेटा गाडी को साईड मे खडी कर दी कुछ देर बाद एक एक्टिवा सवार ने अपनी एक्टिवा मेरी गाडी के आगे खडी कर दी तथा एक अन्य एक्टिवा सवार तीन व्यक्तियो ने एक्टिवा मेरी गाडी के पीछे खडी कर दी तथा तीनो व्यक्तियो ने उतर कर तथा मेरी गाडी का काँच फोड दिया तथा गाडी गलोज कर गाडी से नीचे उतरने के लिये बोल रहे थे मै गाडी को लाँक करने लगा तो एक व्यक्ति ने मुझे हाथ पर डंडा मारा तथा एक अन्य ने मेरे हाथ पर चाकू मार दिया और मेरे गाले मे पहनी दो सोने की चैन छीन ली मैने जैसे तैसे अपनी गाडी चालू कर वहाँ से निकल गया फरियादी कि रिपोर्ट पर थाना खजराना पर अपराध क्रमांक 388/24 धारा 394,341,294,323,506,,427,34 भादवि का पंजीबद्ध किया गया था ।

थाना खजराना पुलिस टीम व्दारा अज्ञात आरोपीयो की पतारसी हेतु घटना स्थल पर लगे कैमरे तथा आसपास लगे कैमरे चैक करते एक एक्टिवा तथा एक्सिस गाडी पर सवार चार लडको व्दारा उक्त घटना को अंजाम दिया गया तथा उक्त दोनो गाडी पर सवार आरोपीयो के साथ एक टाटा नेक्सन कार मे सवार अन्य साथी होना मालूम हुआ । उक्त आधार पर पुलिस टीम व्दारा उक्त वाहन का रुट तलाश करते लगभग 15 किलो मीटर के रास्ते मे लगे सीसीटीव्ही फुटेज चैक किये गये । जिसमे पुलिस टीम को उक्त संदिग्ध कार के संबंध मे पुख्ता जानकारी मिली जिस आधार पर पुलिस टीम व्दारा इंदौर शहर की लगभग 100 टाटा नेक्सन गाडीयो की तलाश करते उक्त संदीग्ध गाडी मिली जिस गाडी के मालिक से पुछताछ करते उक्त घटना के आरोपीयो को पुलिस टीम व्दारा गिरफ्तार किया गया तथा आरोपीयो से घटना मे इस्तेमाली टाटा नेक्सन गाडी क्रमांक MP09CY4944 तथा एक बिना नंबर की ब्लू रंग की सुजूकी एक्सेस जप्त की गई । उक्त कार कि तलाश मे पुलिस टीम व्दारा डिजाईनर नंबर प्लेट बनाने वाले दो दर्जन दुकानदारो से पुछताछ की गई ।
घटना का कारण – उक्त घटना के संबंध मे आरोपीगण व्दारा बताया गया की एक आरोपी की माता रैपीडो राईड चलाने का काम करती है कभी कभी वह भी माता की आई डी से रैपीडो राईड चलाता है घटना दिनांक व समय को आरोपी अपनी माँ की आईडी से रैपीडो चला रहा था तो उसे रेपीडो राईड बुक करने वाले व्दारा महिला समक्ष कर अश्लील शब्दो का इस्तेमाल किया गया था जिस कारण से आरोपी ने अपने साथीयो के साथ रैपीडो राईड की लोकेशन पर जाकर उक्त घटना को अंजाम दिया गया था । रैपीडो बुक करने वाले एवं फरियादी की लगभग एक ही लोकेशन बंगाली चौराहा पर होने के कारण आरोपीगण ने शंका के आधार पर फरियादी के साथ उक्त घटना को अंजाम दिया गया । वरिष्ठ अधिकारियो के लगातार मिल रहे मार्गदर्शन मे पुलिस टीम व्दारा उक्त घटना का चौकाने वाला पर्दाफाश किया गया ।


नाम पता आरोपीगण – (1) मन बंसारी पिता स्वर्गीय राजेश बंसारी उम्र 18 साल निवासी 302 उषा नगर एक्सटेंशन थाना अन्नपूर्णा इंदौर आरोपी ने कक्षा 12 वी की पढाई की है तथा शराब पीने का आदी है
(2)मंत्र जायसवाल पिता राजेश जयसवाल उम्र 19 साल निवासी साँई श्रद्धा पैलेस कालोनी थाना खजराना इंदौर आरोपी ने कक्षा 12 की पढाई पुरी की है पूर्व मे सुदामा नगर मे रहता था जिस कारण से अन्य आरोपीयो से दोस्ती है ।
(3)अथर्व शर्मा पिता स्वर्गीय अशोक शर्मा उम्र 18 साल निवासी 827 ए सुदामा नगर इंदौर थाना अन्नपूर्णा आरोपी ने कक्षा 12 वी तक की पढाई की है अन्य आरोपीयो से बचपन की दोस्ती है ।
(4)प्रथम तोमर पिता स्वर्गीय संजीव तोमर उम्र 19 साल निवसी 1387 द्वरकापुरी थाना द्वरकापुरी इंदौर , आरोपी ने बी काँम व्दितीय वर्ष की पढाई की है जिसकी टाटा नेक्सन गाडी है ।
(5)समीर शर्मा पिता चंद्रशेखर शर्मा उम्र 23 साल निवासी 217 सहजीवन नगर थाना अन्नपूर्णा इंदौर आरोपी बी काँम कम्प्युटर की पढाई की है जो की प्रथम तोमर के साथ टाटा नेक्सन कार मे था ।
फरार आरोपी – रोहन गुंडिया पिता दौलत सिंह गुंडिया

उक्त सराहनीय कार्य को करने में थाना प्रभारी खजराना सुजीत श्रीवास्तव एवं उनकी टीम , प्रधान आरक्षक विनोद यादव, जिशान अहमद,लोकेन्द्र सिंह, अजीत यादव, आरक्षक पंकज मीणा, शशांक चौधरी ,विकास शर्मा , राहुल मोदी एवं सायबर सेल जोन 02 की सराहनीय भूमिका रही ।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading