▪️29 अप्रैल को मनाई जाएगी जयंती▪️सूर्योदय आश्रम पर होगा आयोजनइंदौर। राष्ट्र संत सदगुरु श्री उदय सिंह भय्यूजी महाराज की जन्म जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। इस अवसर पर अनेक धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।इस संबंध के जानकारी देते हुए सूर्योदय आश्रम के सेवादार अमित देशमुख ने बताया कि गुरु देव का जन्म जयंती कार्यक्रम सूर्योदय आश्रम इंदौर में आयोजित किया जाएगा। जन्म जयंती के कार्यक्रम गुरु मां श्रीमती आयुषी जी देशमुख के मार्गदर्शन में अनेक धार्मिक एवं पारमार्थिक अनुष्ठान होंगे। देश के कई राज्यों और शहरों से महाराज के अनुयायी बड़ी संख्या में आश्रम पहुंच रहे है जो जन्म जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस अवसर पर देश की ख्यात हस्तियां जिनमे अन्ना महाराज, तरनेकर महाराज , काले महाराज, उत्तरेश्वर महाराज जी मुख्य रूप से अपनी उपस्थित दर्ज कराएंगे।▪️29 अप्रैल को आयोजित होने वाले कार्यक्रमसदगुरु भय्यू जी महाराज के जन्म जयंती कार्यक्रम में विशेष रूप से बच्चो को निशुल्क कॉपियां वितरण , ब्राह्मणों का सम्मान, एक माह का अखंड रामायण पाठ एवं हरी कीर्तन, धारा अमृत जल (प्याऊ) सकोरे वितरण , गरीबों को कपड़े वितरण किया जाएगा।कार्यक्रम की शुरुवात सुबह 9 बजे से गुरु पादुका पूजन के साथ होगी और महाप्रसादी के साथ आयोजन का समापन होगा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन CAA पर गृह मंत्रालय का ‘पॉजि़टिव नैरेटिव’ झूठ और अर्द्ध-सत्य का घालमेल है अवंतिका गैस पाइपलाइन लीकेज को बंद करवाने में पुलिस की सराहनीय भूमिका रही..