इंदौर। आमिर खान। इंदौर में आज दिनांक 27/4 /2024 को 11:00 अवंतिका गैस लिमिटेड रंगवासा चौराहे कॉलेज के सामने रोड खुदाई में गैस लीकेज होने की सूचना मिलते ही तत्काल राऊ थाने इंदौर से निरीक्षक थाना प्रभारी राजपाल सिंह राठौड़, उप.निरीक्षक किशोर कुमार आरने, सहायक उप.निरीक्षक मनोहर सोलंकी, प्रधान आरक्षक रविंद्र, आरक्षक बीरबल,आरक्षक सुरेश लश्करी तत्काल मौके पर बिना विलंब किया पहुंचे और आसपास निवासियों को और राहगीरों को प्रभावित स्थल से दूर हटाए। प्रभावित स्थल को बैरिकेड लगाकर सुरक्षित किया गया और अवंतिका गैस लिमिटेड को तत्काल सूचना देकर उनकी टीम को मौके पर बुलाया गया। अवंतिका गैस लिमिटेड ने गैस लीकेज बंद कर ठीक करा। जिससे सैकड़ो लोगों की जान की सुरक्षा सुनिश्चित की गई। रंगवासा रोड के काम के दौरान रोड खुदाई में अचानक अवंती का गैस लिमिटेड की पाइपलाइन लीकेज हो गई जिससे काफी मात्रा में गैस लीकेज होने लगी , वहीं पुलिस बल के द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर अवंतिका गैस लिमिटेड के कर्मचारियों को सूचित कर गैस सप्लाई बंद कराई। पाइपलाइन को दुरुस्त कराया गया और आसपास के सैकड़ो निवासियों और राहगीरो की जान माल की रक्षा की गई।
आम आदमी पार्टी, खबर वही , अंदाज नया., न्यूज नेशनल वर्ल्ड, मध्य प्रदेश
अवंतिका गैस पाइपलाइन लीकेज को बंद करवाने में पुलिस की सराहनीय भूमिका रही..
