रीवा। रीवा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती नीलम अभय मिश्रा ने आज अंतिम दिवस डोर टू डोर प्रचार अभियान अंतर्गत अपने कुछ समर्थकों के साथ विभिन्न इलाकों में लोगों से मुलाकात की और आग्रह किया कि इस बार कांग्रेस का साथ दीजिए। कांग्रेस प्रत्याशी नीलम अभय मिश्रा ने जिला न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं से मुलाकात कर कहा कि यहां भी न्याय मिलता है और कांग्रेस भी न्याय की ही लड़ाई लड़ रही है। पिछले 10 सालों में क्या-क्या हुआ इससे सभी वाकिफ हैं, किसी को कुछ ज्यादा बताने की जरूरत नहीं है। भ्रष्टाचार की कलई खुल चुकी है और हर व्यक्ति यह जान गया है कि भाजपा के शासनकाल में आम आदमी की हालत क्या हो चुकी है। इन्होंने संसद पर भी तंज कसे। शहर में 4-4 की टोली ने किया भ्रमणकांग्रेस की रणनीति के अनुसार पूरे 45 वार्ड में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चार- चार लोगों की टोलिया बनाई थी जो घर-घर जाकर अंतिम रूप से कांग्रेस प्रत्याशी के लिए हाथ जोड़कर वोट मांगे। कई जगह बड़े नेता भी घूमते दिखाई दिए। विधायक अभय मिश्र ने कई विधानसभा क्षेत्र का किया दौरासेमरिया के कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा ने जिले के कई विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण करते हुए कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उन्हें उत्साहित करते हुए कहा कि इस बार का चुनाव अपने आप में अहम है इसलिए सभी को गंभीरता के साथ और शांति के साथ जुट कर काम करना है। इन्होंने कहा कि अशांति फैलाने वाले लोग वही हैं जिन्हे इस बार जनता से ही डर लग रहा है। इन्होंने कहा कि जिन्होंने 10 साल राज किया उनकी पूरी कलई जनता के सामने आ चुकी है, इन्होंने सभी से अपना अपना बूथ गंभीरता के साथ संभालने के लिए कहा तथा यह भी संदेश दिया कि अगर आपने अपना बूथ संभाल लिया तो आप नंबर एक पर ही रहेंगे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन गुमशुदा की तलाश बताने वाले को उच्चित इनाम.. सूरत : मोदी राज में लोकतंत्र की सीरत और वन नेशन, वन इलेक्शन के पीछे की नीयत