प्रदीप चौधरी। आवेदक– अमन राठौर पिता स्वर्गीय श्री संतोष राठौड़ उम्र 17 वर्ष निवासी संजय नगर खंडवाआरोपी -1 मनोज कुमार दिवाकर सामाजिक कार्यकर्ता महिला एवं बाल विकास विभाग खंडवाआरोपी-2 संजय जगताप डाटा एंट्री ऑपरेटर महिला एवं बाल विकास विभाग खंडवाविवरण– आवेदक के अनुसार अगस्त 2023 में उसके द्वारा मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना के तहत आवेदन पत्र महिला एवम् बाल विकास विभाग कार्यालय खंडवा में दिया गया था ।आवेदक के पिता की मृत्यु होने से आवेदक एवं उसकी बहन के नाम से आवेदन कार्यालय द्वारा स्वीकृत किया गया था जिसमें प्रत्येक माह ₹4000 की राशि दोनों बच्चों की शिक्षा हेतु प्रथक प्रथक स्वीकृत की गई थी । इस योजना के तहत कोरोना महामारी में अथवा अन्य कारण से मां-पिता को खो चुके 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को सरकार की ओर से हर महीने एक निश्चित राशि दी जाती है । 7 माह के हिसाब से 56000 रु कार्यालय द्वारा आवेदक के खाते में अंतरित किये गए जिसमें से ₹36000 की कार्यालय में सामाजिक कार्यकर्ता के पद पर पदस्थ मनोज दिवाकर एवं कंप्यूटर ऑपरेटर संजय जगताप द्वारा इस कार्य को करने और भविष्य में भी ये राशि मिलती रहे इसके एवज़ में मांग की गई तथा पेमेंट नहीं देने पर योजना का लाभ आगे नहीं दिए जाने का कहा गया जिसकी शिकायत आवेदक द्वारा पुलिस अधीक्षक ,लोकायुक्त कार्यालय इंदौर में की गई। जिसका सत्यापन कराया गया जिसमें बातचीत के दौरान आरोपीगण द्वारा 36000 रुपये लेना तय किया।आवेदन पत्र के सत्यापन एवं आरोपियों से हुई बातचीत के आधार पर आरोपी मनोज दिवाकर एवं संजय जगताप के विरुद्ध धारा 7 भ्रनिअ एवं धारा 120b IPC का प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया एवम् आज आरोपी मनोज दिवाकर को 36,000 रू की राशि लेने पर ट्रैप किया गया है Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन डाक्टर का सरकार ने कर दिया इलाज सभी परेशानी का हुआ समाधान… पिक्चर अभी बाकी है!