गोयल इंफोटेक की सीईओ व जानी-मानी मॉड़ल, एंकर, इन्फलुएंसर और प्रमुख समाजसेवी अंशिका गोयल बनी पत्रिका के कवर पेज का मुख्य चेहरा

शेड़स ऑफ इंड़िया पत्रिका द्वारा देश में छिपी विलक्षण प्रतिभाओं को देश व दुनिया के सामने लाने के लिए सविता अरोड़ा व राखी तंवर की हुई जमकर प्रशंसा


नई दिल्ली। विवेक जैन।
नई दिल्ली के लालपत भवन ऑड़िटोरियम में सार्ट की पत्रिका शेड़स ऑफ इंड़िया के 9 वें अंक का भव्य विमोचन किया गया। कार्यक्रम में दिल्ली बलिंग की अध्यक्ष माधवी गुप्ता ने मुख्य अतिथि, कुणाल सिंह राजपूत ने सेलिब्रिटी अतिथि व सुरेखा महाजन, एकता शर्मा, मीनाक्षी सुकुमारण, पूनम कालरा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। इस बार गोयल इंफोटेक की सीईओ व जानी-मानी मॉड़ल, एंकर, इन्फलुएंसर और प्रमुख समाजसेवी अंशिका गोयल पत्रिका के कवर पेज का मुख्य चेहरा रही। इस अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें दिव्यांग लोगों एवं ट्रांसजेंड़र के मॉड़ल एवं फैशन शो ने खूब प्रशंसा प्राप्त की, जिसमें दीपिका ठाकुर और आमिर सिद्धिकी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर अस्मिता थिएटर द्वारा पहचान शीर्षक पर शानदार प्रेरणादायी नाटिका प्रस्तुत की गयी। कार्यक्रम में पोशाक वैभव श्रीवास्तव द्वारा स्पांसर किया गया। शोस्टॉपर जानी मानी मॉड़ल कैरा शर्मा रही। जैम माइन के अध्यक्ष अमित गुप्ता द्वारा गिफ्ट, आरके चोपड़ा द्वारा गिफ्ट वाउचर व शिवाय ज्वैलर्स के गौतम कपूर द्वारा आर्टिफिशल ज्वैलरी कार्यक्रम में आये अतिथियों, समाज की विशिष्ट प्रतिभाओं और कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले विजेताओं को प्रदान किये गये। इस अवसर पर वक्ताओं ने शेड़स ऑफ इंड़िया पत्रिका द्वारा देश में छिपी विलक्षण प्रतिभाओं को देश व दुनिया के सामने लाने के लिए सविता अरोड़ा व राखी तंवर की जमकर प्रशंसा की। कार्यक्रम को भव्य और शानदार बनाने में राज फाउंडेशन की अध्यक्ष सोनिया राणा, मलाबार गोल्ड़ एंड़ डायमंड़ ज्वैलर्स ने मुख्य भूमिका अदा की। कार्यक्रम की आर्गेनाइजर राखी तंवर व शेड़स ऑफ इंड़िया की फाउंड़र व डायरेक्टर सविता अरोड़ा ने कार्यक्रम में आने वाले अतिथियों और कार्यक्रम को सफल बनाने वाले लोगों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नेशनल अवार्ड़ी व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, लविश बावनिया, जसबीर कौर, परवीन मल्होत्रा, एकता माखीजा, छीना मगगो, डॉ मोनिका सेठ, डॉ मोनिका शर्मा, आचार्य नितेश, सुनीता गुजराल, अमित सुखीजा, अभिषेक बचन, विहान कश्यप, मेकअप पार्टनर हरजिन्द्र चीमा सहित सैंकड़ो लोग उपस्थित थे।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading