इंदौर। आमिर खान। डॉग शेल्टर होम बनाए जाने की मांग को लेकर “डॉग बाइट से फाइट” ग्रुप के सदस्यों ने निगम की जनसुनवाई में दिया ज्ञापन।इंदौर के कुछ जागरूक नागरिकों ने डॉग बाइट के बढ़ते केसेस और खतरों को देखते हुए इस समस्या के स्थाई समाधान और जनता को राहत दिलवाए जाने हेतु “डॉग बाइट से फाइट” नाम से ग्रुप बनाया है जिसमें हजारों की संख्या में जिसमें कई जागरूक नागरिक,अधिवक्ता, डॉक्टर, व्यवसाई, पत्रकार और गृहणियां जुड़ी हैं ।अभियान की शुरुआत के पहले चरण में आज दिनांक 05/03/2024 को नगर निगम इंदौर की जनसुनवाई में शहर में झोन वाइज डॉग शेल्टर होम बनाएं जाने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया गया ।बड़ी संख्या में मौजूद नागरिकों ने निगम आयुक्त और महापौर जी के नाम ज्ञापन देकर मांग करी की इंदौरी नागरिकों को डॉग बाइट के भय और डॉग बाइट से मुक्ति दिलवाने के लिए इंदौर शहर में जोन वाइज डॉग शेल्टर होम का निर्माण कर जनता के लिए घातक और आक्रमक हो चुके स्ट्रीट डॉग्स को उसमें शिफ्ट किया जाए जिससे शहर की जनता को भी डॉग बाइट के भय से मुक्ति मिले और स्ट्रीट डॉग्स को भी समय पर खाना पानी और सुरक्षा मिल सके । जनसुनवाई में नगर निगम आयुक्त और महापौर महोदय उपलब्ध नहीं थे उनके स्थान पर अपर आयुक्त महोदय को ज्ञापन सौंपा गया और उन्हें विषय की गंभीरता और जनता की मांग से अवगत कराया ।अपर आयुक्त मनोज चौरसिया ने आश्वासन दिया है की ज्ञापन के विषय से निगमायुक्त महोदय और महापौर को अवगत करवाया जायेगा और शीघ्र ही इस विषय पर ठोस और सार्थक निर्णय लिया जाएगा।यदि जल्द ही नगर निगम प्रशासन और महापौर द्वारा इस विषय पर कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो जल्द ही इसके लिए चरणबद्ध तरीके से आंदोलन शुरू किया जायेगा । “टीम डॉग बाइट से फाइट” से जुड़ने के लिए संपर्क करें.9302100010 Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन युवाओं को मोदी का अनूठा टास्क : सेल्फी खेंचो –एप्प में डाल तमाशा देखो! सागर से आ रहा विमान गुना एरोड्रम पर हुआ क्रैश।