रिपोर्टर इंद्रपाल साहु। जिला सिंगरौली म.प्र.।सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए उच्च न्यायालय जबलपुर के द्वारा दो पहिया वाहन चलाते समय पिलीयन राइडर सहित हेलमेट की अनिवार्यता एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट अनिवार्य रूप से लगाए जाने के निर्देश दिए गए है। निर्देश के पालन के लिए यूसुफ कुरैशी उप पुलिस महानिरीक्षक / पुलिस अधीक्षक सिंगरौली द्वारा निर्देशित किया गया। शिव कुमार वर्मा पुलिस अधीक्षक सिगरौली एंव पी.एस. परस्ते नगर पुलिस अधीक्षक विन्ध्यनगर के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस द्वारा बैढ़न शहर में संचालित टैक्सी यूनियन संगठन एवं उनके चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई एवं प्रचार प्रसार हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा |उच्च न्यायालय जबलपुर के निर्देश के पालन में चलाए जा रहे विशेष जागरुकता अभियान में दिनांक 17.02. 2024 को यातायात पुलिस सिंगरौली के द्वारा विशेष जागरुकता अभियान के दौरान टैक्सी यूनियन संगठन के सदस्यों एवं चालकों को सीटबेल्ट लगाने हेतु उद्योधन देकर यातायात नियमों का पालन किये जाने हेतु अपील की गई। एवं हेलमेट एवं सीटबेल्ट न लगाने से होने वाली दुर्घटनाओं के बारे में समझाईस दी। अधिकांश सड़क दुर्घटनायें तेज रफ्तार वाहन चलानें, गलत दिशा में वाहन चलाने एवं शराब पीकर वाहन चलानें से होता है। वहीं सिंगरौली पुलिस ने अपील कि हैं , शराब पीकर एवं तेज रफ्तार से वाहन न चलायें। दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट आवश्य लगायें, चार पहिया वाहन चलाते समय सीटबेल्ट अवश्य लगायें, यातायात नियमों का पालन करें।HSRP नंबर प्लेट अनिवार्य रूप से लगवाएं 1 अप्रैल 2019 से पहले के पंजीकृत वाहन जिनमें हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगी है, उनमें लगवाना जरूरी है। इसके अलावा वर्तमान में जो भी वाहन बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के सडक़ पर दौड़ रहे हैं, उन सभी वाहन मालिकों को अपने वाहनों में सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाना अनिवार्य हो गया है।टैक्सी में संचालित वाहनों के दस्तावेज अनिवार्य रूप से रखे वैद्य टैक्सी में संलग्न वाहनों के दस्तावेज परमिट फिटनेस इंश्योरेंस प्रदूषण प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से वैधता पूर्ण रखें वर्ष 2022 की तुलना में वर्ष 2023 में सड़क दुर्घटनाओं में आई कमी। पुलिस अधीक्षक सिंगरौली मो. यूसुफ कुरैशी के द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु वर्ष 2023 लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आम जनता को जागरूक किया गया जिसके फलस्वरूप वर्ष 2022 की तुलना में वर्ष 2023 में सड़क दुर्घटनाओं के प्रकरण में 16% की कमी एवं सड़क दुर्घटनाओं के मृत्यु दर में 12% की कमी दर्ज की गई है थाना प्रभारी यातायात, सउनि सुरेश शुक्ला, सउनि हॉमिद खॉन, सउनि शिवेन्द्र सिंह, सउनि कुंजलाल पटेल एवं समस्त यातायात स्टॉप की सराहनीय योगदान रहा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन उत्तराखंड समान नागरिक संहिता : एक बहुसंख्यकवादी संहिता — न समान, न सिविल लिया-दिया पर्दे में रहने दो, पर्दा ना उठाओ!