कल दिनांक 10 नवंबर को बदवार मे चुनावी ज़न सभा को संबोधित करेंगे पूर्व मंत्री व सीडब्ल्यूसी मेंबर कमलेश्वर पटेल। रीवा/मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर लगातार सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं, जिसको ध्यान में रखते हुए तमाम प्रत्याशी अपने-अपने पक्ष में प्रचार प्रसार व चुनावी जनसभाएं कर रहें है, जनसंपर्क के साथ ही प्रचार प्रसार के अनेक तरीके अपनाये जा रहे हैं, ताकि मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित किया जा सके, इसी क्रम में कल 10 नवंबर 2023 दिन शुक्रवार को गुढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बदवार स्थित शहीद त्रिभुवन नाथ स्कूल परिषर में पूर्व मंत्री व सीडब्ल्यूसी मेंबर कमलेश्वर पटेल, गुढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी से प्रत्याशी बनाये गये कुंवर कपिध्वज सिंह, भइया साहब के समर्थन में विशाल चुनावी सभा को संबोधित करेगे तथा कांग्रेस प्रत्याशी को भारी मतों से विजई बनाने की अपील भी करेंगे, जिसके लिए कांग्रेस प्रत्याशी एवं गुढ़ कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष महेंद्र उपाध्याय ने चुनावी ज़न सभा में अधिक से अधिक लोगों से पहुंचने की तथा ज़न सभा को सफल बनाने को लेकर अपील की है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदीप सिंह पटना के हाथों मनगवां विधानसभा क्षेत्र कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की ली सदस्यता। वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री डॉ.अरुणा विवेक तिवारी का सिरमौर विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी रामगरीब बनवासी के पक्ष में लगातार जनसम्पर्क जारी।