क्षेत्र के विकास के लिए जनता से मांगा समर्थन। सेमरिया विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी केपी त्रिपाठी ने आज ग्राम केमार, जेरुका, मनटोलवा, जुड़वनिया, हरिजन बस्ती, पटेल बस्ती, कुल्लू, बिहरा, कचूर, अतरौली, सुमेदा, सकरवट में जनसम्पर्क करते हुए अपने क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच गए और क्षेत्र के विकास के लिए जनता से समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि पहले मध्यप्रदेश को देश का बीमारू राज्य मान जाता था लेकिन हमारी सरकार ने मध्यप्रदेश को आज देश का विकसित राज्य बना दिया है हमारी पार्टी जो कहती है वह करके दिखाती है। केपी त्रिपाठी ने कहा कि सेमरिया की जनता जनार्दन विकास को मानती है और विकास कार्यों के आधार पर ही एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी को ही अपना आशीर्वाद देगी। केपी त्रिपाठी ने अपनी सभाओं में सेमरिया विधानसभा क्षेत्र में 1600 करोड़ रुपए से भी अधिक के हुए विकास कार्यों को भी स्थानीय जनता के बीच साझा किया। केपी त्रिपाठी ने कहा कि आपका एक एक वोट सेमरिया और मध्यप्रदेश का भविष्य तय करेगा इसलिए आप सभी सेमरिया और मध्यप्रदेश में ऐसी सरकार चुनिए जो विकास कार्यों के साथ ही साथ गरीब कल्याण को प्राथमिकता में रखते हुए भारत को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ देश बनाने में योगदान दें।केपी त्रिपाठी ने ग्राम पंचायत छिजवार में जनसम्पर्क करने के दौरान भारतीय जनता पार्टी की रीति नीतियों से प्रभावित हुए माया प्रकाश तिवारी, मनकुशल विश्वकर्मा, अरुण सिंह, रामप्रसाद रजक, दिनेश गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता, दिनेश सोंधिया, शशी कुमार गौतम, राकेश गुप्ता, ध्रुपद आदिवासी, राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी, रमेश रावत, पिंटू रावत, राजेश गुप्ता, बाबूलाल गुप्ता, लवकुश प्रसाद मिश्रा, अजय पाण्डेय, वीरेंद्र दुबे, शिवकुमार साकेत, भगवानदीन साकेत, मनीषचन्द्र तिवारी, वीके साकेत, धीरेंद्र साकेत, सूर्यभान आदिवासी, गुरुप्रसाद गुप्ता, अनिल साकेत, रामकुमार गुप्ता, जयकरण गुप्ता, मीरू सिंह रावत, रामावतार गुप्ता, उमेश गुप्ता, रामलला विश्वकर्मा सहित कई अन्य लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन कांग्रेस प्रत्याशी का क्षेत्र में लगातार जनसम्पर्क जारी।वर्तमान जनपद प्रतिनिधि ने सेमरिया को बना लिया था लूट का अड्डा: अभय प्रभु श्रीराम ब्रह्मानंद का पूर्ण स्वरूप हैं