बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। बडौत के व्यापारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री केपी मलिक को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। व्यापारियों ने बताया कि हर रोज बडौत पुलिस द्वारा उनका काफी शोषण व उत्पीड़न किया जा रहा है। उनके साथ बदतमीजी की जा रही है। केपी मलिक ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और जिलाधिकारी बागपत को जल्द से जल्द समस्या का निराकरण कराने के लिए कहा। व्यापार संगठन के अध्यक्ष अंकुर जैन ने कहा कि वह व्यापारियों का शोषण व उत्पीड़न किसी भी दशा में नहीं होने देंगे, चाहे इसके लिए उन्हें कोई भी कुर्बानी क्यों ना देनी पड़े। कहा कि व्यापारी हितों के लिए हमेशा संघर्ष किया जाएगा। राज्य मंत्री केपी मलिक से मिलने वालों में अध्यक्ष अंकुर जैन महामंत्री अतुल जैन डिंपल मुकेश शर्मा नवीन जैन मनोज जैन अनस कुरेशी अय्यूब अल्वी आदि थे।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading