रीवा/ विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर आबकारी विभाग रीवा द्वारा अवैध मदिरा के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है जहा पर आज वृत्त चाकघाट के द्वारा आज जवा बस्ती में लवकुश मांझी के मकान से 700 किलोग्राम महुआ लाहन,किरण मांझी के मकान से 02 लीटर कच्ची मदिरा,ग्राम झलवा में बृजमोहन सोनकर के रिहायशी मकान से 20 लीटर हाथ भट्टी कच्ची मदिरा एवं 300 किलोग्राम लाहन,चंद्रकली सोनकर के मकान से 10 लीटर कच्ची मदिरा,कल्लू सोनकर के मकान से 100 किलोग्राम लाहन और ग्राम नीवा में सुमन आदिवासी के मकान से 01 लीटर कच्ची मदिरा बरामद कर प्रकरण कायम किया गया।इसके बाद आबकारी दल द्वारा उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे सिरमौर,रामबाग -डभौरा रोड पर गस्त एवं बरदहा घाटी में वाहनों की चेकिंग की गई। तत्पश्चात आबकारी दल द्वारा पटेहरा,सिरमौर एवं झिरिया मदिरा दुकान में मदिरा के स्टॉक का वेरिफिकेशन किया गया। आज की कार्यवाही में कुल 06 प्रकरण कायम किये गए,जिसमें कुल 33 लीटर कच्ची मदिरा एवं 1100 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया,जिसका अनुमानित मूल्य लगभग एक लाख पन्द्रह हजार है। इस कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक अभिमन्यु पाठक, अभिषेक त्रिपाठी,आशीष शुक्ला, मुख्य आरक्षक,वीरेंद्र सिंह,आरक्षक उमाकांत तिवारी,विद्या सिंह,रवि प्रकाश मिश्रा,नगर सैनिक मनोज दुबे,सरोज पांडेय सम्मिलित रहे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदीप सिंह पटना द्वारा मनगवां विधानसभा प्रत्याशी बविता साकेत के पक्ष में कई गांवों में किये सघन जनसम्पर्क। माकपा ने स्क्रूटिनी समिति की काट-छांट पर जताई आपत्ति, कहा : राजनैतिक शब्दावली को बदलना संभव नहीं