सेमरिया/ रीवा जिले के सेमरिया विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी केपी त्रिपाठी ने कचनार, खम्हरिया चौबेन, कोलवार, छिरहटा, कौड़िहाई, अगेठिया, खम्हरिया नेवाजी, गेरुआर, बरा, मझिगवां, बाबूपुर, ओबरा, अकौनी, गोड़हा गांवो दौराकर जनसम्पर्क करते हुए अपने क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच पहुच कर एवं क्षेत्र के विकास के लिए जनता का समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि पहले मध्यप्रदेश को देश का बीमारू राज्य मान जाता था लेकिन हमारी सरकार ने मध्यप्रदेश को आज देश का विकसित राज्य बना दिया है हमारी पार्टी जो कहती है वह करके दिखाती है। केपी त्रिपाठी ने कहा कि सेमरिया की जनता जनार्दन विकास को मानती है और विकास कार्यों के आधार पर ही एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी को ही अपना आशीर्वाद देगी। केपी त्रिपाठी ने अपनी सभाओं में सेमरिया विधानसभा क्षेत्र में 1600 करोड़ रुपए से भी अधिक के हुए विकास कार्यों को भी स्थानीय जनता के बीच साझा करते हुए देखे गए। उन्होंने कहा कि आपका एक एक वोट सेमरिया और मध्यप्रदेश का भविष्य तय करेगा इसलिए आप सभी सेमरिया और मध्यप्रदेश में ऐसी सरकार चुनिए जो विकास कार्यों के साथ ही साथ गरीब कल्याण को प्राथमिकता में रखते हुए भारत को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ देश बनाने में योगदान दे।इस दौरान जिला कार्यसमिति सदस्य एवं सेमरिया विधानसभा संयोजक दयानंद तिवारी, जिला कार्यसमिति सदस्य राजेंद्र त्रिपाठी, दामोदर पाठक, सेमरिया मण्डल अध्यक्ष अरुणेंद्र तिवारी, नगर परिषद् सेमरिया अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेंद्र विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष मुरलीधर शर्मा रन्नू, सुंदरलाल शर्मा, उदयनाथ द्विवेदी, सीएम शर्मा, राजेश्वर अग्निहोत्री, पूर्व जिला मंत्री सुमन शुक्ला, श्रीकांत द्विवेदी, वेदांती प्रसाद चतुर्वेदी, प्रभा त्रिपाठी, गुरू प्रसाद तिवारी, श्यामाकाली कोल, राजेंद्र द्विवेदी, शम्भू उर्मलिया, राजेश, ओमप्रकाश चतुर्वेदी, नितिन चतुर्वेदी, संजू चतुर्वेदी, पुष्पराज तिवारी, राकेश तिवारी, कृष्णपाल सिंह झल्लू, गुड्डा तिवारी, मनकामना द्विवेदी, शेषमणि प्रजापति, रामकुशल उर्मलिया, उदयभान सिंह, जगतबहादुर सिंह, वीरेंद्र सिंह, पयसुनिया पटेल, कार्यकर्तागण सहित स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन ग्राम झांतला से रतनगढ़ तक चला समन्दर का जादू, कदम कदम पर हुआ गर्मजोशी से स्वागत अभिनंदन गुढ़ कांग्रेस प्रत्याशी कपिध्वज सिंह भइया साहब ने कार्यकर्ता बैठक कर आगामी चुनाव संबंधी की चर्चा।