शत-प्रतिशत मतदान के लिए जन-जन को करे प्रेरित : डा. एसबी सिद्दीकी

सिरमौर/ मतदाता जागरूकता स्वीप अभियान के अंतर्गत नगरपरिषद सिरमौर के सेक्टर-17 के मतदान केंद्र क्रमांक 159 से 168 में सेक्टर आफिसर मुख्य नगरपरिषद अधिकारी सिरमौर के डा. एसबी सिद्दीकी के निर्देशन में रैली निकाली गई ।
यह मतदाता जागरूकता अभियान सिरमौर नगरपरिषद अधिकारी डॉ. एसबी सिद्दीकी के निर्देशन में स्वीप रैली सीएम राइस विद्यालय सिरमौर से जयस्तंभ चौक होते हुए पेट्रोल पंप रीवा रोड से थाना,क्योटी रोड तथा न्यायालय मार्ग से डिग्री कालेज मार्ग से वापस कार्यालय नगरपरिषद तक रैली निकाली गयी जहा पर लोगों को मतदान के लिए जागरूकता का संदेश दिया गया ।



मतदाता जागरूकता की टी शर्ट एवं टोपी पहन कर कर्मचारियों ने दिया संदेश

निर्वाचन आयोग के द्वारा जारी दिशा-निर्देश के साथ नगरपरिषद सिरमौर के मुख्य नगरपरिषद अधिकारी डॉक्टर एसबी सिद्दीकी के मार्गदर्शन में निकाय के कर्मचारियों द्वारा नगर में मतदाता जागरूकता के लिए टी-शर्ट, टोपी एवं हाथ में स्लोगन व गीत के माध्यम से मतदाता जागरूकता का विशेष अभियान चलाया गया । जो लोगो के मध्य चर्चा व आकर्षण का केंद्र बना रहा ।

100 % मतदान के लिए लोगो को करे प्रेरित।

मुख्य नगरपरिषद अधिकारी डॉक्टर एसबी सिद्दीकी के द्वारा छात्र- छात्राओं , आगनवाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षक सहित निकाय के कर्मचारियों को साइकिल रैली के माध्यम से नगर के विभिन्न हिस्सों में जागरूकता संदेश देने के लिए रवाना करते हुए कहा कि सभी आर्दश आचार संहिता लागू होने पर पालन करे साथ ही लोगो को 100 % मतदान के लिए प्रेरित करे ।
इस दौरान कन्या विद्यालय के प्राध्यापक वेदपाणि पांडेय, शिक्षक संतोष सिंह, सीएम राइज विद्यालय के प्राणाध्यापक राजेश्वर ओझा , एनसीसी प्रभारी शिवसहाय साकेत सहित राजस्व उप निरीक्षक अजय पांडेय, अश्वनी तिवारी, अनिमेष पांडेय, मो आशिफ , दीपक सोनी, आशुतोष द्विवेदी, शंकर सुवन द्विवेदी, दिनेश विश्वकर्मा, मोतीलाल मुडहा, प्रदीप सिंह, सुभम सोधिया, सतेंद्र तिवारी, राम अशोक कुशवाहा सहित आगनवाड़ी कार्यकर्ता , एनसीसी कैडेट, छात्र छात्राए मौजूद रही ।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading