अमलाई थाना क्षेत्र के बकहो में आई बारात, माहौल बिगड़ने पर बुलाया गया अतिरिक्त पुलिस बलशहडोल। जिले के अमलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत बकहो नगर परिषद में शराब के नशे में धुत कुछ बदमाशों ने आए हुए बरातियों के साथ गाली गलौज और मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। इतना ही नहीं दूल्हे की कार में भी तोड़ फोड़ की। जानकारी के अनुसार, दूल्हे के परिजनों के सर पर लाठी और पत्थरों से वार किया गया है। जिन्हें गंभीर चोंटे आई। घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। जिसके बाद अमलाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बकहो के खाले टोला वार्ड नंबर 1 में बुधवार की रात छत्तीसगढ़ के पेंड्रा से कोल परिवार की बारात आई थी। बीती देर रात जब यहां पर बारात पहुंची, उसी दौरान किसी बात पर स्थानीय लोगों का बारातियों के साथ विवाद हो गया और जमकर मारपीट हुई। पेंड्रा के बेनू पारा से आए बरातियों से गांव के रमेश कोल, गोलू कोल, दिनेश कोल व श्रवण केवट व उनके साथ की महिलाओं ने शराब के नशे में जमकर गाली-गलौज और मारपीट की।रात में मौके पर पहुंची पुलिस ने कार सहित घायलों को अमलाई थाने ले आई। हालांकि, खबर लिखे जाने तक आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया। जिन लोगों को चोंटे आई हैं, वह भी अभी तक अमलाई थाना में मौजूद हैं। वहीं आज सुबह विवाद एक बार फिर गहरा गया। बदमाशों ने खुलेआम चुनौती दे दी कि, यहां से दूल्हा-दुल्हन और बरात नहीं, उनकी लाश जाएगी।इस धमकी की सूचना घबराए हुए बारातियों ने पुलिस को दी। जिसके बाद अमलाई पुलिस मौके पर पहुंची है और अतिरिक्त पुलिस बल भी वहां बुलाया लिया गया है। वही दूसरी ओर दूल्हे और दुल्हन ने अपनी व्यथा वीडियो कॉल पर बताते हुए कहा कि, हमें सुरक्षित यहां से निकाला जाए। इसके साथ ही बदमाशों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इस घटना से पूरे मोहल्ले में सन्नाटा पसरा हुआ है और बराती डरे सहमे हैं। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन नगर परिषद रतनगढ़ में वार्ड क्रमांक 13 उप चुनाव मे मतदान हेतु ईवीएम मशीनों का रेंडमाइजेशन किया गया। आयुष्मान कार्ड में हो रहा फर्जीवाड़ा: कलेक्टर से इसे रोकने की मांग करते हुए भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ने लिखा पत्र
You must be logged in to post a comment.