इंदौर। प्रदीप चौधरी। श्री गणपति मंदिर प्रबंध समिति, खजराना की नव नियुक्त प्रशासक हर्षिका सिंह ने मंदिर पहुंच पूजन अर्चन किया। हर्षिका सिंह इंदौर नगर निगम में सह आयुक्त है तथा अब से खजराना मंदिर प्रशासक की भी ज़िम्मेदारी दी गई है। मंदिर के पुजारी सतपाल भट्ट ने पूजा संपन्न कराई,,पश्चात प्रशासक द्वारा सम्पूर्ण मंदिर की परिक्रमा लगाते हुए भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान प्रबंधक द्वय धनश्याम शुक्ला एवं गौरीशंकर ने परिसर में स्थित मंदिरों की जानकारी दी,,साथ ही अन्नक्षेत्र के भोजन कक्ष और मंदिर परिसर में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों से अवगत कराया गया।प्रशासक द्वारा प्रबंधक शुक्ला को भावी निर्माण योजनाओं को प्रदर्शित करते हुए एक नक्शा तैयार करने हेतु निर्देश भी दिए। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन गुरु द्वारे में दर्शन करने आए व्यक्ति का मोबाइल लेकर भाग रहे चोर को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा. इंदौर :गर्भवती पत्नी की सिलबट्टे के पत्थर से हत्या कर फरार हुआ पति