त्योंथर । 77वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत भवन कोटरा कला में मुख्य अतिथि समाजसेवी कमल सिंह बघेल के द्वारा झंडा फहराया गया इसके बाद राष्ट्र गान कर वीर सपूतों को नमन किया गया। तत्पश्चात दिव्ययांग जनों को समाजसेवी के द्वारा शाल श्रीफल देकर सम्मान व प्रोत्साहित किया गया।


इस दौरान ग्रामीणों एवं दिव्यांगों की समस्याओं को भी सुना गया एवं निराकरण करने का प्रयास किया गया।  उस दौरान ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक सहित ग्रामीण जन मौजूद रहे।