(रिपोर्ट : राहुल सेन, मांडव, मो. 9669141814) मांडव/धार । मध्य प्रदेश के धार जिले की ऐतिहासिक नगरी मांडू स्थित शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को फ्रांस से आए ख्यातिप्राप्त पुरातत्वविद् एवं प्रोफेसर डॉ. गुइरीक (Prof. Guerik) तथा उनकी पत्नी क्रिस्टीना ने विद्यार्थियों व शिक्षकों को मेगालिथिक विज्ञान एवं जनजातीय कला पर एक घंटे का ज्ञानवर्धक व्याख्यान दिया।प्रोफेसर गुइरीक ने बताया कि वे अब तक भारत 27 बार आ चुके हैं और उन्हें भारत विशेषकर मांडू अत्यंत प्रिय है। उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों के स्कूलों-विश्वविद्यालयों में 70 से अधिक व्याख्यान दे चुके हैं। मांडू में यह उनका पहला व्याख्यान था, जिसे सुनकर वे बेहद प्रसन्न हुए।व्याख्यान का मुख्य विषय ‘मेगालिथिक विज्ञान और जनजातीय कला का आपसी संबंध’ रहा। प्रोफेसर गुइरीक ने सरल भाषा में समझाया कि मेगालिथिक संरचनाएं (बड़े पत्थरों से बने प्राचीन स्मारक) केवल पत्थर नहीं, बल्कि प्राचीन समाजों की संस्कृति, विश्वास और तकनीकी ज्ञान का जीता-जागता दस्तावेज हैं। उन्होंने कहा, “यह ज्ञान जीवन में बहुत कुछ सिखाता है। यह हमें हमारी जड़ों से जोड़ता है और भविष्य के लिए नई दृष्टि देता है।”व्याख्यान के दौरान फ्रांसीसी से हिंदी अनुवाद का दायित्व शिक्षिका श्रीमती तनु चौहान ने बखूबी निभाया। तनु चौहान ने बताया, “प्रोफेसर ने मेगालिथिक विज्ञान को जनजातीय संस्कृति से जोड़कर समझाया। यह जानकारी हर विद्यार्थी को होनी चाहिए, क्योंकि यह जीवन में नई सोच और दृष्टिकोण देती है।”कार्यक्रम में लगभग 50 विद्यार्थी एवं शिक्षकगण श्रीमती रीता सिंह, श्रीमती ज्योति राजपूत, श्रीमती तनु चौहान, श्री प्रदीप महंत सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने प्रोफेसर से कई जिज्ञासु प्रश्न भी पूछे, जिनके उत्तर सुनकर सभी प्रभावित हुए।विद्यालय परिवार ने फ्रांस से आए दोनों मेहमानों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। प्रोफेसर गुइरीक ने भी मांडू के विद्यार्थियों व शिक्षकों की जिज्ञासा और समझ की भूरि-भूरि प्रशंसा की। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन आरएसएस की अमरीका में लॉबिंग इंदौर RTO में गुंडाराज: दलालों ने पत्रकार को पीटा, कैमरा तोड़ा, हेमंत शर्मा अस्पताल में भर्ती