नाबालिग ऑटो चालक पर भी नही हुई कार्यवाही ।

अतरैला/ मामला अतरैला थाना क्षेत्र के डोरी भितरी से गंज गाँव के मुख्य सड़क मार्ग के लूट का है जहा पर प्रार्थी प्रकाश कुमार गुप्ता पिता राम बहादूर गुप्ता उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम पोस्ट जवा थाना जवा जिला रीवा म.प्र. ने दिनांक 23/07/25 को अतरैला थाने में रिपोर्ट लिखाई है कि 23 जुलाई को सुवह करीबन 9 बजकर 40 मिनट पर अपनी पत्नी प्रतीक्षा गुप्ता एवं 2 बहनों के साथ अतरैला बाजार अपने फूफा संजीव गुप्ता के यहां मैं अपनी पत्नी का पुराना गहना सोने की लाकेट 2.5 ग्राम, एक सोने की छोटी लाकेट 1 ग्राम, तीन जोड़ी चाँदी की पायल करीबन 10 तोला, तीन जोडी विछिया करीबन 3 तोला, एक मगल सूत्र सोने का 5 ग्राम लगभग एवं  25000 रुपये नगदी लेकर विपिन ज्वैलर्स अतरैला के यहां पुराना गहना बदलकर नया लेने अपनी मोटर साईकिल से आने को तैयार हुआ था लेकिन एक मोटर साईकिल में 4 लोगो को आने में परेशानी आ रही थी।

जिस कारण मैने अपनी पत्नी प्रतिक्षा गुप्ता एवं दोनो बहनों को जवा बाजार में एक ई-रिक्शा बुक करके उसी में सभी को बैठा दिया और ई- रिक्शा वाला अतरैला बाजार के लिये चल दिया तब मैं जवा बाजार में अपने दुकान में काम करने लगा।

कुछ देर बाद मेरी पत्नी प्रतीक्षा गुप्ता नें फोन करके बतायी कि जब हम लोग ई- रिक्शा में बैठकर अतरैला बाजार आ रहे थे तभी एक मोटर साईकिल में तीन लोग बैठकर आयें और चलते हुयें ई- रिक्शा में झपटा मारकर भितरी एंव गंज के बीच मेन रोड में मेरा पर्श लूट कर भाग गयें है और मैं गिरते गिरते बची। जिसमें घर से लिया पूरा गहना एवं पैसा रखी थी। मैं थाना अतरैला जा रही हूँ। सूचना मिलते ही मैं भी अपनी मोटर साइकिल से थाना अतरैला रिपोर्ट कराने आया हूँ।

वही फरियादी प्रकाश गुप्ता ने बताया उक्त ऑटो को डोरी भितरी गांव का किशोर नाबालिग शिवम मांझी पिता संतोष मांझी चला रहा था और उसी गांव की बीच लूट की घटना घटती है। थाने में नाबालिग लड़के के ऊपर कोई मामला दर्ज नही किया क्योंकि वो नाबालिग था और कोई ड्राइविंग लाइसेंस भी नही है।
रिपोर्ट लिखाने के बाद जब उस रास्ते के सीसीटीवी फुटेज जांच किया गया तो तीनों बाइक सवार ऑटो के पीछे पीछे जाते दिख रहे है। जिसमे कही न कही ऑटो वाले की मिलीभगत तो नही है जांच का विषय है लेकिन अतरैला पुलिस  ने उसे छोड़ दिया है।
जबकि घटना 24 घंटे से ऊपर होने को है अभी तक अतरैला पुलिस हाथ पे हाथ रखे बैठी हुई है।

बता दे कि पूरे जवा तहसील में सैकड़ो ऐसे ऑटो है जिसकी परमिट भी नही है ज्यादातर ऑटो और ट्रैक्टर चलाने वाले नाबालिग व बिना ड्राइविंग लाइसेंस के चला रहे है कई दुर्घटनाएं हो चुकी है फिर भी पुलिस तमाशबीन बनी रहती है ।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading