इंदौर के नवविवाहित जोड़े, राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी, के मेघालय हनीमून हत्याकांड मामले में कई चौंकाने वाले अपडेट सामने आए हैं। यह मामला तब सुर्खियों में आया जब हनीमून के लिए मेघालय गए राजा रघुवंशी की हत्या कर दी गई और उनकी पत्नी सोनम लापता हो गई थीं। नीचे इस मामले से जुड़े ताजा अपडेट्स दिए गए हैं।

सोनम और राज कुशवाह की साथ में पहली तस्वीर

कौन है जितेंद्र रघुवंशी, जिसके खातों में राज कुशवाह डाल रहा था लाखों रुपए, सोनम से भी कनेक्शन
मध्य प्रदेश के इंदौर से मेघायल के शिलांग हनीमून मनाने गए राजा रघुवंशी हत्याकांड में उसकी पत्नी सोनम की गिरफ्तारी के बाद से एक के बाद एक चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी, उसके कथित प्रेमी राज कुशवाह समेत पांच आरोपियों को अबतक गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन, बुधवार को इस सनसनीखेज हत्याकांड में एक नया नाम और सामने आया है। ये नाम है देवास के रहने वाले जितेंद्र रघुवंशी का।
मिली जानकारी के अनुसार, बेहद गरीब परिवार से आने वाले राज कुशवाहा का हवाला कारोबार तक से कनेक्शन सामने आया है। राज के द्वारा एक नहीं बल्कि चार बैंक अकाउंट्स में लाखों रुपए का ट्रांजेक्शन मिला है। खास बात ये है कि, ये चारों अकाउंट किसी देवास के जितेंद्र रघुवंशी नाम से बने हुए है। इंदौर पुलिस अब जितेंद्र रघुवंशी की तलाश में जुट गई है।



राज करता था रुपयों का लेनदेन
एक जानकारी ये भी है कि, राज कुशवाहा ही सोनम रघुवंशी के बिजनेस से जुड़े काम देखा करता था। वो ही रुपयों का लेनदेन भी किया करता था। इसी को लेकर सोनम और राज के बीच लगातार बात हुआ करती थी। पुलिस को आशंका है इन्हीं में से 50 हजार रुपए राज कुशवाह ने अपने साथियों को दिए थे, जिसके बाद वो ट्रेन से शिलांग पहुंचे थे। इसमें सोनम द्वारा रुपये दिलाने की भी आशंका जताई जा रही है।
अब जितेंद्र रघुवंशी से होगा इस एंगल का खुलासा
पुलिस ने जितेंद्र रघुवंशी की तलाश शुरू कर दी है। देवास पुलिस जल्द ही उसे ढूंढकर पूछताछ कर सकती है। पुलिस को उससे जनकारी मिल सकती है कि, आखिर राज और सोनम के बीच कनेक्शन क्या है। आशंका है कि सोनम ने ही राज कुशवाह के जरिए लाखों रुपए हवाला के जरिए कही और भिजवाए हों।
राजा के भाई का सोनम के परिवार पर आरोप
राजा रघुवंशी के भाई सचिन रघुवंशी ने राज के हवाला कारोबार और संदिग्ध जितेंद्र रघुवंशी के संबंध कहा कि, हो सकता है नाम और उसका परिवार हवाला कारोबार में भी लिप्त हो। आखिर सोनम के परिवार के पास इतना धन कहां से आया इसकी जांच होनी चाहिए।

ब्रेकिंग… राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया ट्विस्ट, देवास के किसी जितेंद्र रघुवंशी का आया नाम। चार संदिग्ध बैंक अकाउंट भी मिले हैं, जिसमें एक करंट अकाउंट है। जिसमें लाखों के ट्रांजैक्शन मिले है। ये अकाउंट जितेंद्र रघुवंशी के नाम से है।

राजा रघुवंशी हत्याकांड में अभी तक कई चौंकाने वाले खुलासे हो चुकी हैं. राजा की पत्नी सोनम को बुधवार को शिलॉन्ग की अदालत में पेश किया जाएगा. उसका रात में ही मेडिकल टेस्ट करवा दिया गया था. सोनम के साथ-साथ बाकी चार आरोपी भी कोर्ट में पेश होंगे. इससे ठीक पहले सीमा हैदर के वकील एपी सिंह ने इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि हमें वेस्टर्न कल्चर का नुकसान उठाना पड़ रहा है.

एपी सिंह ने एक न्यूज चैनल पर सवालों का जवाब देते हुए कहा, ”इस्लाम धर्म फिर भी सही है. इस धर्म में ऐसी घटनाएं देखने को नहीं मिलती है. मेरठ की घटना के बाद यह कांड हो गया. हमारी परंपरा कभी ऐसी नहीं रही है. वेस्टर्न कल्चर बढ़ता जा रहा है, इसका हमें नुकसान उठाना पड़ रहा है. हम वैलेंटाइन डे और लव डे को हंसी-ठिठोली की तरह लेते थे, लेकिन इसने बहुत आधुनिकता बढ़ा दी है.”

सोनम की दी जाए फांसी – विपिन रघुवंशी

राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में गिरफ्तार पत्नी सोनम और अन्य आरोपियों से पूछताछ तेज हो गई है. वहीं, पूरे घटनाक्रम को लेकर राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने मेघालय पुलिस और प्रशासन से मांग की है कि सोनम और साथ देने वाले लोगों को फांसी की सजा दी जाए. उन्‍होंने सोनम का केस नहीं लड़ने के लिए भी वकीलों से अनुरोध किया है.

राजा की मां ने क्या दी प्रतिक्रिया

राजा की मां उमा रघुवंशी ने कहा कि इन लोगों ने हमारे बच्‍चे के साथ बहुत गलत किया है. जब तक इन अपराधियों को सजा नहीं मिलती, राजा को इंसाफ नहीं मिलेगा. उन्‍होंने कहा कि राजा को इंसाफ मिलना चाहिए और प्रशासन से अनुरोध किया कि अपराधियों को फांसी की सजा दी जाए. उन्‍होंने कहा कि सोनम के इरादे की थोड़ी सी भी भनक होती तो हम शादी के लिए तैयार ही नहीं होते.

इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या से जुड़े नए खुलासे सामने आए हैं. उनकी सड़ी-गली लाश 2 जून को मेघालय की एक गहरी खाई से बरामद हुई थी. अब जांच में पता चला है कि इस हत्या के पीछे राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी और उसका कथित प्रेमी राज कुशवाहा मुख्य साजिशकर्ता हो सकते हैं. इनके अलावा कुछ अन्य लोग भी इस साजिश में शामिल बताए जा रहे हैं.

पुलिस को कई अहम सबूत मिले हैं. जैसे कि डिजिटल रिकॉर्ड्स, खून से सने कपड़े, CCTV फुटेज और चश्मदीदों की गवाही, जिनके आधार पर यह साफ होता जा रहा है कि यह पूरी तरह से एक कॉन्ट्रैक्ट किलिंग थी.

पुलिस को मिले कई अहम फॉरेंसिक सबूत

राजा रघुवंशी हत्याकांड में पुलिस को कई अहम फॉरेंसिक सबूत मिले हैं, जो आरोपियों की संलिप्तता को दर्शाते हैं. आरोपी आकाश की एक खून से सनी शर्ट की जांच में यह पुष्टि हुई है कि उस पर लगा खून राजा रघुवंशी का ही है. सोनम रघुवंशी के रेनकोट पर भी खून के निशान पाए गए हैं, जिसकी अभी फॉरेंसिक जांच जारी है.

हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद

हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार, एक खुखरी (टेढ़ा चाकू), पुलिस ने बरामद कर लिया है और उसकी जांच की जा रही है. आरोपी आनंद ने गिरफ्तारी के समय जो कपड़े पहने थे, उन पर भी खून के निशान पाए गए हैं. हत्या के हथियार और राजा रघुवंशी की निजी चीजों पर आरोपियों की उंगलियों के निशान भी मिले हैं.

इसी बीच इस केस की एक एफआईआर की कॉपी सामने आई है, जो उस समय दर्ज कराई गई थी जब सोनम गायब थी. यह रिपोर्ट राजा रघुवंशी के भाई ने लिखवाई थी. शिकायत में बताया गया कि राजा की सोने की चेन, सगाई की अंगूठी, शादी की अंगूठी, सोने का ब्रेसलेट और नकदी से भरा पर्स गायब है. इन गायब चीजों के आधार पर पुलिस को अब शक है कि हत्या के साथ-साथ लूट की भी साजिश रची गई थी.

. एक नजर आपकी हमारी कलम पर

✒️अमित सिंह परिहार

प्रेम के त्रिकोणीय सम्बन्धो का अंत हमेशा पीड़ा दायक ही होता है परंतु राज राजा सोनम प्रकरण में प्रेम नही मजबूरिया और हवस थी ,राज और सोनम की हवस ने बेगुनाह राजा की बलि ले ली ।

ये पहला प्रकरण नही है पूर्व में भी ऐसे ही किस्से सामने आते रहे हैं। समाज मे तेजी से हो रहा परिवर्तन,संस्कार व संस्कृति को त्याग कर खुला पन व दिखावा करने की प्रवृति दीमक की तरह समाज को खोखला कर रही है । विशेष रूप से सनातन समाज मे ये कोढ़ तेजी से फैल रहा है ।

परिवार और कानून का लचर नियंत्रण कई युवतियों को गुमराह कर क्षणिक सुख के चक्कर मे आजीवन अंधकार में धकेल रहा है ।

लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाले अधिकांश जोड़ो कुछ ही सालो में टूट जाते है । युवती लचर कानून का फायदा उठाते थाने जाकर युवक के विरुद्ध बलात्कार का प्रकरण दर्ज करवा देती । चूंकि पुलिस को कानून के हिसाब से बगैर ना नुकुर किये रिपोर्ट लिखना होती है वे लिख लेते है । कुछ ही समय मे युवक सलाखों के पीछे होता है ।

दोनो के ही जीवन की बर्बादी की शुरुवात हो जाती समाज शात्री और कानूनविदों के लिए ये घटनाएं खुली चुनोती है ।

किसी ने लिखा था कि लड़के लड़की की कुंडली मिलाने से अच्छा उनके फोन बारीकी से चेक करें समाज और प्रतिष्ठा के चक्कर में और बेटी की भलाई के लिए मातापिता से जितना अच्छा बन सकता है वे करते है ।

स्त्री सशक्तिकरण का अर्थ उच्श्रृंखलता नही है ये समझना और समझाना नितांत आवश्यक है ।

इतिहास साक्षी है इस देश की माटी से असंख्य वीरांगनाओ और विदुषी ओ को जन्म दिया है विज्ञान की तरक्की ने सुख सुविधाओं के मार्ग तो प्रशस्त कर दिए परंतु जीवन की कला से वे मानव को दूर भी करते गए ।

बहुत ही जटिल मानसिक और सामाजिक परिस्थियां उत्पन्न हो रही है इनका निदान अतिआवश्य है। निदान किसी ओर के पास नही स्वयं हमारे पास ही है ।भविष्य में कोई और राजा कालकवलित न हो कोई सोनम बेवफा न हो ।

मातापिता ,युवक युवती ,समाज और जनप्रतिनिधि चिंतन करें

जय हिंद जय भारत

अमित सिंह परिहार
पत्रकार इन्दौर
📱8319252181

  1. सोनम रघुवंशी की गिरफ्तारी: सोनम रघुवंशी, जो पहले लापता बताई जा रही थीं, को 8 जून 2025 को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक ढाबे पर पुलिस ने हिरासत में लिया। उन्होंने अपने भाई गोविंद को फोन कर संपर्क किया था, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें पकड़ा। मेघालय पुलिस ने सोनम को मुख्य आरोपी बताते हुए उनकी 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड हासिल की और उन्हें शिलांग ले जाया गया।
  2. हत्याकांड में चार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी: सोनम के साथ-साथ चार अन्य आरोपियों—राज कुशवाह, विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी—को भी गिरफ्तार किया गया है। इनमें से तीन मध्य प्रदेश और एक उत्तर प्रदेश से पकड़ा गया। मेघालय पुलिस के अनुसार, सोनम और राज कुशवाह ने मिलकर इस हत्या की साजिश रची थी।
  3. हत्याकांड की साजिश का खुलासा: पुलिस जांच में पता चला कि सोनम ने अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या की योजना शादी के कुछ ही दिन बाद बना ली थी। यह साजिश राज कुशवाह के साथ मिलकर बनाई गई, जिसके साथ सोनम के कथित प्रेम संबंध थे। हत्या को लूटपाट का रूप देने के लिए सुपारी किलर्स को हायर किया गया, जिन्होंने गुवाहाटी में ऑनलाइन एक ‘डाव’ (छोटी कुल्हाड़ी) मंगवाया।
  4. घटनास्थल का पुनर्निर्माण: मेघालय पुलिस सोनम और अन्य आरोपियों को शिलांग ले गई है, जहां हत्या के दृश्य का पुनर्निर्माण (सीन रीएक्रिएशन) किया जाएगा। पुलिस को उम्मीद है कि इससे मामले की और गुत्थियां सुलझेंगी।
  5. सोनम का दावा: सोनम ने पुलिस को बताया कि वह खुद पीड़ित है और उसे अगवा किया गया था। उनके परिवार ने भी दावा किया कि सोनम निर्दोष है और उसे फंसाया जा रहा है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि सभी सबूत और गवाहियां सोनम के खिलाफ हैं।
  6. परिवार की प्रतिक्रिया: राजा रघुवंशी के परिवार ने सोनम और अन्य आरोपियों के लिए फांसी की सजा की मांग की है। राजा के पिता अशोक रघुवंशी ने कहा कि उनके बेटे को तड़प-तड़प कर मारा गया, और दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। वहीं, सोनम के पिता ने उनकी बेटी के निर्दोष होने का दावा किया है।
  7. सामाजिक प्रतिक्रिया: इस मामले ने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं उकसाई हैं। कई यूजर्स ने सोनम को ‘बेवफा’ और ‘कातिल’ करार दिया, जबकि उनके पड़ोसियों ने कहा कि वह पढ़ी-लिखी और शालीन लड़की है, और उन्हें इस घटना पर विश्वास नहीं हो रहा।
  8. पुलिस और सरकार का रुख: मेघालय के डीजीपी और पुलिस ने इस मामले में तेजी से कार्रवाई की है। मेघालय के एक मंत्री ने राजा और सोनम के परिवारों से गलत बयानबाजी के लिए माफी मांगने को कहा, जिसके बाद राजा के भाई विपिन ने माफी मांग ली। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस घटना को दर्दनाक बताते हुए सीबीआई जांच की सिफारिश की थी।
  9. हनीमून की योजना: पुलिस के अनुसार, हनीमून की पूरी योजना सोनम ने बनाई थी, जिसमें टिकट बुकिंग से लेकर होटल तक सब कुछ उनके नाम पर था। सोनम ने राजा को गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर ले जाने का प्लान बनाया, जो राजा का हिस्सा नहीं था।
  10. अनसुलझे सवाल: सोनम के दावे और पुलिस के सबूतों के बीच विरोधाभास के कारण कई सवाल अब भी अनसुलझे हैं। क्या सोनम वाकई मास्टरमाइंड है, या कोई तीसरा पक्ष इसमें शामिल है? मेघालय पुलिस की आगे की जांच से और खुलासे होने की उम्मीद है।

यह मामला देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है, और मेघालय पुलिस की शिलांग में चल रही जांच से जल्द ही और महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है।

आप अपनी राय हमारे कॉमेंट बॉक्स में साझा कर सकते हैं.