इन्दौर ! समाज सेवा, राजनीति और पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े वरिष्ठ समाजसेवी प्रकाश महावर कोली विगत 45 वर्षों से अखिल भारतीय कोली समाज (रजि.) नई दिल्ली की मध्यप्रदेश शाखा कोरी/कोली समाज से जुड़े होकर पूरी निष्ठा, इमानदारी और सक्रियता के साथ कार्य कर रहे थे, प्रदेश कार्यकारिणी में राजनैतिक हावी होने एवं विचारधारा के आधार पर समाज के निष्ठावान एवं सक्रिय समाजसेवियों के साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपनाए जाने के विरोध में गत दिवस जबलपुर मैं मध्यप्रदेश कोरी/कोली समाज की प्रादेशिक बैठक में वरिष्ठ समाजसेवी प्रकाश महावर कोली ने प्रदेश उपाध्यक्ष पद से त्यागपत्र पत्र प्रदेश अध्यक्ष को सौंप लिया था, प्रदेश अध्यक्ष अर्जुनसिंह शाक्यवार ने भी बिना किसी विचार-विमर्श, वरिष्ठ पदाधिकारी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष से चर्चा किए बिना ही तत्काल प्रभाव से महावर का त्यागपत्र स्वीकार कर लिया। महावर की सक्रियता को मिला प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष का दायित्वमध्यप्रदेश कोरी/कोली समाज के प्रदेश अध्यक्ष पद से त्यागपत्र देने के बाद वरिष्ठ समाजसेवी प्रकाश महावर कोली की समाज के प्रति निष्ठा, लगनशीलता और सक्रियता को देखते हुए अखिल भारतीय युवा कोली/कोरी समाज (रजि.) नई दिल्ली के जुझारु संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री खेमचंद कोली ने प्रकाश महावर कोली को मध्यप्रदेश युवा कोली/कोरी समाज का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनित किया है।अपने मनोनयन पर नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश महावर कोली ने कहा कि वे प्रदेश भर में समाज के सक्रिय एवं निष्ठावान समाजबंधुओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ कर एक सशक्त व मजबूत संगठन बनाएंगे तथा समाज की राजनैतिक उपेक्षा के खिलाफ सशक्त आवाज उठाकर समाज के विभिन्न राजनैतिक दलों से जुड़े कार्यकर्ता और नेताओं को सत्ता और संगठन में उचित प्रतिनिधित्व दिलाने के लिए ठोस व कारगर कदम उठायेंगे। साथ ही समाज पर होने वाले अन्याय – अत्याचार, शोषण के खिलाफ भी समाज के उपेक्षित व युवा समाजसेवियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रदेश का दौरा कर समाज के प्राचीनतम इतिहास से अवगत कराएंगे. Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन भारत रत्न बना राजनीतिक सहयोगी फंसाने का चारा! दिलों में हमेशा मौजूद रहेंगे आचार्यश्रीसमाज को राहे दिखाते रहेगा आपका साहित्य